लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावः शिवसेना नेता ने कहा- 288 सीटों में से 135 SEAT चाहिए

By भाषा | Updated: September 10, 2019 20:26 IST

महाराष्ट्र में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव है। सभी दल लगातार दौरा कर रहे हैं। भाजपा-शिवसेना में गठबंधन लगभग फाइनल है। वर्ष 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था और भाजपा ने 122 सीटों और सेना ने 63 सीटों पर जीत हासिल की थी।

Open in App
ठळक मुद्देहालांकि दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर औपचारिक समझौता होना अभी बाकी है।हालांकि एक पेंच यह भी है कि शिवसेना चाहती है कि भाजपा अपने कोटे से छोटे दलों को 18 सीटें आवंटित करे

शिवसेना के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक पार्टी महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव में कुल 288 सीटों में से 135 सीटों पर चुनाव लड़ने की सहमति दे सकती है।

हालांकि शिवसेना चाहती है कि भाजपा अपने कोटे से छोटे दलों को सीटें आवंटित करे। शिवसेना 144 सीटों पर चुनाव लड़ने पर कथित रूप से अड़ी रही और उसने राज्य की सत्ता में राजग के एक बार फिर लौटने की स्थिति में भाजपा के साथ मुख्यमंत्री कार्यकाल को आधा-आधा बांटने की भी मांग की है।

हालांकि दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर औपचारिक समझौता होना अभी बाकी है। शिवसेना के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को कहा, ‘‘भाजपा और शिवसेना 135-135 सीटों पर चुनाव लड़े जाने के फार्मूले को स्वीकार कर सकती हैं और 18 सीटें आरपीआई (ए), राष्ट्रीय समाज पक्ष और शिव संग्राम पार्टी के लिए छोड़ी जा सकती है।’’

हालांकि एक पेंच यह भी है कि शिवसेना चाहती है कि भाजपा अपने कोटे से छोटे दलों को 18 सीटें आवंटित करे क्योंकि वे भाजपा के साझेदार हैं। यदि भाजपा उनकी मांग को मानती है तो पार्टी केवल 117 सीटों पर ही चुनाव लड़ सकेगी।

वर्ष 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था और भाजपा ने 122 सीटों और सेना ने 63 सीटों पर जीत हासिल की थी। राज्य में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019देवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरेशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)Bharatiya Janata Party (BJP)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर