लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Assembly Elections: राज ठाकरे की 'मनसे' 20 सीटों पर लड़ना चाहती है चुनाव, भाजपा से सामने रखी मांग

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 13, 2024 06:50 IST

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राज ठाकरे की मनसे ने सीटों के बंटवारे के लिए भाजपा के साथ बातचीत शुरू कर दी है। एमएनएस ने राज्य में 20 विधानसभा सीटों की मांग की है

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र चुनाव के लिए राज ठाकरे की मनसे ने सीटों के तालमेल के लिए भाजपा से बात करनी शुरू कीराज ठाकरे की मनसे ने राज्य में भाजपा से कम से कम 20 विधानसभा सीटों की मांग की हैइस विधानसभा चुनाव में राज ठाकरे अपने चचेरे भाई उद्धव के साथ दो-दो हाथ करने के मूड में हैं

मुंबई: महाराष्ट्र में हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा के चुनाव का खुमार अब जनता के बीच धीरे-धीरे उतरने लगा है लेकिन सियासी हलकों में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए हालचलें तेज हो गई हैं। लोकसभा चुनावों में एनडीए को समर्थन देने वाले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे आगामी विधानसभा चुनावों में काफी दमखम के साथ उतरने की तैयारी कर रहे हैं। 

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राज ठाकरे की मनसे ने सीटों के बंटवारे के लिए भाजपा के साथ बातचीत शुरू कर दी है। एमएनएस ने राज्य में 20 विधानसभा सीटों की मांग की है, इनमें से अधिकांश सीटें मुंबई और मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में हैं।

जानकारी के अनुसार मनसे ने जिन सीटों की मांग की है, उनमें वर्ली, दादर-माहिम, सेवरी, मगाठाणे, डिंडोशी, जोगेश्वरी, वर्सोवा, घाटकोपर पश्चिम, चेंबूर, ठाणे, भिवंडी ग्रामीण, कल्याण ग्रामीण, नासिक पूर्व, वाणी, पंढरपुर, औरंगाबाद सेंट्रल और एक सीट पुणे की भी शामिल है। 

आगामी विधानसभा चुनाव में राज ठाकरे का लक्ष्य अपने चचेरे भाई उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) से मुकाबला करना है। सूत्रों के मुताबिक मनसे प्रमुख अपने भरोसेमंद लेफ्टिनेंट संदीप देशपांडे को वर्ली विधानसभा क्षेत्र में अपने भतीजे और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के खिलाफ मैदान में उतार सकते हैं।

इस बीच मनसे के नितिन सरदेसाई दादर-माहिम से और शालिनी ठाकरे वर्सोवा से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। हालांकि, 26 जून को होने वाले आगामी विधान परिषद चुनावों के लिए, मनसे भाजपा को चुनौती देने के लिए कमर कस रही है।

मनसे ने आगामी चुनाव के लिए मराठी फिल्म निर्माता और पार्टी नेता अभिजीत पानसे को कोंकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019राज ठाकरेमहाराष्ट्र नवनिर्माण सेनाBJPराष्ट्रीय रक्षा अकादमीशिव सेनाउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?