लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: पंकजा मुंडे परली की जंग में चचेरे भाई धनंजय मुंडे से हारीं

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 24, 2019 14:12 IST

Pankaja Munde: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री बीजेपी की पंकजा मुंडे परली विधानसभा सीट से धनंजय मुंडे से 22 हजार से ज्यादा वोटों से हार गई हैं,

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी की पंकजा मुंडे परली विधानसभा सीट से धनंजय मुंडे से हारींएनसीरपी के धनंजय मुंडे विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष और पंकजा के चचेरे भाई हैं

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में परली विधानसभा सीट पर इस बार मुंडे परिवार के दो दिग्गजों के बीच जंग में बीजेपी की पंकजा मुंडे अपने चचेरे भाई एनसीपी के धनंजय मुंडे से हार गई हैं।  

पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिवंगत बीजेपी नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी और फड़नवीस सरकार में मंत्री रही पंकजा मुंडे को गुरुवार को घोषित चुनाव नतीजों में धनंजय मुंडे ने 22 हजार मतों से हराया। इससे पहले पंकजा इस सीट से 2014 के विधानसभा चुनावों में धनंजय मुंडे को हराया था। 

पंकजा के खिलाफ कथित टिप्पणी के लिए धनंजय के खिलाफ दर्ज हुआ था केस

इससे पहले महाराष्ट्र विधानपरिषद में नेता विपक्ष धनंजय मुंडे के खिलाफ महाराष्ट्र चुनाव में मतदान से एक दिन पहले पंकजा के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में बीजेपी ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया था। 

चुनाव प्रचार के दौरान धनंजय का एक चुनावी रैली के दौरान पंकजा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का कथित वीडियो वायरल होने के बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। धनंजय ने इन आरोपों को गलत बताते हुए इसे उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश करार दिया था। 

पंकजा मुंडे कई बार विवादों में घिरी थीं

देवेंद्र फड़नवीस सरकार में ग्रामीण विकास और महिला एवं बाल विकास मंत्री पंकजा मुंडे अपने कार्यकाल के दौरान कई बार विवादों में भी घिरीं। सूखे से प्रभावित लातूर के दौरे के दौरान उन्हें सेल्फी लेने के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। वहीं इन चुनावों में अपने खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर धनंजय मुंडे के खिलाफ एफआईआर को लेकर भी वह चर्चा में थीं।

टॅग्स :पंकजा मुंडेधनंजय मुंडेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप