लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 51 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखें पूरी लिस्ट

By स्वाति सिंह | Updated: September 29, 2019 19:43 IST

Maharashtra Assembly elections: महाराष्ट्र में 21 अक्तूबर को चुनाव होने हैं जबकि मतों की गिनती 24 अक्तूबर को होगी।

Open in App

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को 51 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। कांग्रेस ने इस बार पूर्व मुख्यमंत्री अशोक च्वहाण को भोकर से टिकट दिया है। जबकि नितिन राउत को नागपुर उत्तर और परिणीति सिंधे सोलापुर सेंट्रल से चुनाव लड़ेंगी।  

महाराष्ट्र में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के बीच गठबंधन में कांग्रेस को ज्यादा सीट मिल सकती है और पार्टी 125 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहब थोराट ने आज यह संकेत दिए। पहले दोनों दलों में '125 सीटों' पर चुनाव लड़ने पर सहमति बनी थी।

उन्होंने कहा कि इसमें कुछ और वक्त लगेगा जिससे 'स्वीकार्य फॉर्मूले' पर बात बन सके। थोराट ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''राकांपा ने स्वीकार किया है कि कांग्रेस को बढ़त होगी। उम्मीदवारों की संख्या और चुनौती देने की क्षमता के लिहाज से कांग्रेस की राय पहले से तय 125 सीटों से ज्यादा पर चुनाव लड़ने की है।'' वह राकांपा नेता धनंजय मुंडे के आवास पर हुई एक बैठक के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

थोराट ने कहा, ''एक स्वीकार्य फॉर्मूला तैयार करने में कुछ समय लगेगा।उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच दो अक्तूबर को एक बैठक निर्धारित है जिसमें सीट-साझेदारी को लेकर और स्पष्टता आने की उम्मीद है। राज्य में 21 अक्तूबर को चुनाव होने हैं जबकि मतों की गिनती 24 अक्तूबर को होगी।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए