लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: 165 सीटें चाहती है भाजपा, शिवसेना को करना होगा 120 सीटों पर ही संतोष!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 27, 2019 08:07 IST

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा-शिवसेना 144-144 सीटों पर लड़ेंगी. शिवसेना को केवल 120 से 125 सीटों पर ही संतोष करना पड़ेगा.

 शिवसेना के एक खेमे द्वारा भले ही यह कहा जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में 288 सीटों में से भाजपा-शिवसेना 144-144 सीटों पर लड़ेंगी. लेकिन, भाजपा मित्र दलों सहित 163 से 168 सीटें चाहती है. सूत्रों का कहना है कि इसलिए शिवसेना को केवल 120 से 125 सीटों पर ही संतोष करना पड़ेगा.

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार युति की सीटों के बंटवारे को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे तथा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल व उद्योग मंत्री सुभाष देसाई की दो-दो बैठकें हो चुकी हैं. दोनों बैठकें अलग-अलग जगह पर हुई हैं.

इन बैठकों को लेकर काफी गोपनीयता बरती गई. इन बैठकों में यह तय हो गया है कि शिवसेना के हिस्से में वर्तमान 63 विधायक और उतनी ही सीटें अर्थात 120 से 125 सीटें आएंगी. 163 से 168 सीटें भाजपा और मित्र दलों को मिलंेगी. भाजपा वर्तमान 122 विधायकों और मित्र दलों के लिए 163 से 168 सीटों की मांग कर रही है.

समझा जाता है कि भाजपा 25 से 30 वर्तमान विधायकों की जगह नए चेहरों (इनकमिंग) को मौका देगी. शिवसेना किसी भी परिस्थिति में अकेले चुनाव लड़ने की मानसिकता में नहीं है. शिवसेना के नेताओं को डर है कि अगर अकेले चुनाव लड़ने इस पर विचार किया गया तो पार्टी में बड़ी फूट पड़ जाएगी अथवा उसके कुछ विधायक भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं.

हाल ही में जलसंपदा मंत्री गिरीश महाजन ने चुनौती देते हुए कहा था कि हमको कोई भी 80 सीटें दें, मैं जिताकर लाऊंगा. नहीं ला पाया तो मुझे मंत्री पद मत देना. इस पर उद्धव ठाकरे ने मजाकिया लहजे में कहा था कि हमारी दो सीटें ज्यादा ले लें, लेकिन हमको आपके गिरीश महाजन दे दें.

भाजपा ने वरिष्ठ नेता नहीं चाहते युति भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का एक गुट चाहता है कि शिवसेना के साथ युति न की जाए. भाजपा कम से कम 170 सीटों पर चुनाव लड़े. लेकिन मुख्यमंत्री युति पर अड़े हुए हैं. उन्होंने इन नेताओं को भरोसा दिलाया है कि भाजपा को 165 से अधिक सीटें जीतेगी.

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर