लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: भाजपा बिगाड़ सकती है नायगांव का सियासी गणित!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2019 07:44 IST

बापूसाहब गोरठेकर ने राकांपा का जिलाध्यक्ष पद छोड़कर भाजपा का दामन थामने की तैयारी में है. जिसका फायदा नायगांव विधानसभा चुनाव में भाजपा को हो सकता है.

Open in App
ठळक मुद्दे नायगांव सीट से भाजपा की ओर से बालाजी बच्चेवार, श्रवण भिलवंडे, मिनल खतगांवकर, माणिक लोहगांवे सहित एक बार फिर राजेश पवार उत्सुक हैं.मराठा, मातंग, लिंगायत और धनगर समाज के मत यह निर्णायक संख्या में है.

पन्नालाल शर्मा

नायगांव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में  वर्ष 2009 में राष्ट्रवादी कांग्रेस बनाम निर्दलीय मुकाबला हुआ था. इस मुकाबले में राकांपा के बागी और निर्दलीय वसंत चव्हाण विजयी हुए थे. राकांपा के बापूसाहब गोरठेकर को 11 हजार मतों से चव्हाण ने पराजित किया था. करीब उसी फर्क से वर्ष 2014 के चुनाव में दोबारा चव्हाण ने गोरठेकर को हराया था. लेकिन अब नायगांव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का गणित बदल गया है. 

बापूसाहब गोरठेकर ने राकांपा का जिलाध्यक्ष पद छोड़कर भाजपा का दामन थामने की तैयारी में है. जिसका फायदा नायगांव विधानसभा चुनाव में भाजपा को हो सकता है. अब यहां से भाजपा इच्छुकों की संख्या भी अचानक बढ़ गई है.हालांकि विधायक के तौर पर वसंत चव्हाण अपने दो टर्म के कार्यकाल में गत दस साल में निर्वाचन क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाने के लिए बड़े पैमाने पर विकास निधि का निवेश किया. 

गत दस साल के विधायकी कार्यकाल के दौरान चव्हाण पर एक भी भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगा. जिसके कारण चव्हाण एक बार फिर से चुनावी तैयारियों में जुटे हुए हैं. लेकिन हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में नायगांव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा को 20 हजार से अधिक वोट मिले. 

जिसकी वजह से भाजपा गुट में उत्साह का माहौल. नायगांव सीट से भाजपा की ओर से बालाजी बच्चेवार, श्रवण भिलवंडे, मिनल खतगांवकर, माणिक लोहगांवे सहित एक बार फिर राजेश पवार उत्सुक हैं. स्थानीय उम्मीदवार दिया जाए अथवा पुराने कार्यकर्ताओं में से किसी को आगे किया जाए. इस पर भाजपा का मंथन जारी है.

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पूर्व सांसद भास्करराव पाटील खतगांवकर अपनी बहू को नायगांव से  टिकट दिलाने के लिए एड़ी से चोटी का जोर लगाने में जुटे हैं. यहां से खतगांवकर की राजेश पवार इस सिलसिले में अंतिम क्षण में कोई निर्णय अपेक्षित है.

उक्त इच्छुकों में से किसी को उम्मीदवारी नही मिली तो असंतुष्ट वंचित बहुजन मोर्चे में जाने से भी नहीं हिचकिचाएंगे. नायगांव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में उमरी, धर्माबाद और नायगांव इन तीन तहसीलों में बिखरा हुआ है. मराठा, मातंग, लिंगायत और धनगर समाज के मत यह निर्णायक संख्या में है. जिसके कारण कांग्रेस-भाजपा के मतो के विभाजन का फायदा वंचित बहुजन मोर्चे को हो सकता है.इसी उम्मीद के सहारे वंचित बहुजन मोर्चे की ओर से यहां पर उत्तम गवाले, आनंद रोहरे, भास्कर भिलवंडे, शिवाजी कागदे ने उम्मीदवारी मांगी है.

शिवसेना की ओर से  गंगाधर बडुरे, रविंद्र भिलवंडे, माधव कल्याण चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में है.बापूसाहब गोरठेकर के राकांपा छोड़ने के कारण पार्टी का अब यहा कोई अस्तित्व नहीं रहा है. इन सारी परिस्थितियों के बीच वसंत चव्हाण हैट्रिक करते क्या? यह देखना होगा.

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप