लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Shivsena Uddhav Thackeray: सीएम शिंदे के खिलाफ केदार दिघे?, उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने 65 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 23, 2024 19:36 IST

Maharashtra Assembly Elections 2024 Shivsena Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देMaharashtra Assembly Elections 2024 Shivsena Uddhav Thackeray: सूची में 65 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है Maharashtra Assembly Elections 2024 Shivsena Uddhav Thackeray: ठाणे के कोपरी-पचपखाड़ी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।Maharashtra Assembly Elections 2024 Shivsena Uddhav Thackeray: एकनाथ शिंदे के खिलाफ केदार दिघे को उम्मीदवार बनाया है।

Maharashtra Assembly Elections 2024 Shivsena Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) ने 65 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ केदार दिघे को टिकट दिया गया। उद्धव ठाकरे ने ठाणे के कोपरी-पचपखाड़ी निर्वाचन क्षेत्र से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ केदार दिघे को उम्मीदवार बनाया है। शिवसेना (यूबीटी) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 65 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची बुधवार शाम जारी कर दी, जिसमें पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे को मध्य मुंबई में वर्ली विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। युवा सेना नेता एवं ठाकरे के रिश्तेदार वरुण सरदेसाई शहर की बांद्रा (पूर्व) सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने अपने अधिकांश विधायकों को फिर से उम्मीदवार बनाया है।

जो 2022 में शिवसेना में विभाजन के बाद उद्धव ठाकरे के साथ बने रहे। ठाणे की कोपरी-पंचपाखड़ी सीट पर, जहां से राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मैदान में हैं, शिवसेना (यूबीटी) ने केदार दिघे को मैदान में उतारा है। केदार दिघे दिवंगत नेता आनंद दिघे के रिश्तेदार हैं। आनंद दिघे को शिंदे का राजनीतिक गुरु माना जाता है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होंगे, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी।

महाराष्ट्र चुनाव: माहिम विधानसभा सीट से राज ठाकरे के बेटे अमित चुनावी पारी शुरू करेंगे

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मध्य मुंबई की माहिम सीट से चुनाव लड़ेंगे। महाराष्ट्र चुनाव के लिए पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची में यह जानकारी सामने आई। अमित, ठाकरे परिवार से चुनाव लड़ने वाले तीसरे व्यक्ति होंगे। उनके पिता मनसे के प्रमुख राज ठाकरे ने कभी कोई चुनाव नहीं लड़ा है।

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे और अमित के चचेरे भाई आदित्य ठाकरे ने 2019 के विधानसभा चुनावों में वर्ली सीट से जीत हासिल की थी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने के बाद उद्धव ठाकरे खुद 2020 में विधान परिषद के लिए चुने गए। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना का मुख्यालय भी माहिम विधानसभा क्षेत्र में स्थित है।

माहिम विधानसभा क्षेत्र 1990 से हमेशा अविभाजित शिवसेना या मनसे के पास रहा है। 2009 में मनसे के नितिन सरदेसाई ने यहां से जीत हासिल की थी। मनसे ने 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपने 45 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है और इसमें से 16 सीटे मुंबई में हैं।

पार्टी ने दक्षिण-मध्य मुंबई के वर्ली से संदीप देशपांडे को चुनावी मैदान पर उतारा है, जहां उनका मुकाबला शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे से होने की संभावना है। मौजूदा विधानसभा में मनसे के एकमात्र विधायक प्रमोद पाटिल को ठाणे जिले की कल्याण ग्रामीण विधानसभा सीट से दोबारा उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने ठाणे शहर से अविनाश जाधव को मैदान पर उतारा है।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024मुंबईउद्धव ठाकरेएकनाथ शिंदेशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां