लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Assembly Elections 2024: शरद पवार से मिले सीएम शिंदे, गेस्ट हाउस सह्याद्री में दोनों नेताओं के बीच में क्या चर्चा हुई?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 22, 2024 17:33 IST

Maharashtra Assembly Elections 2024: कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल ने शरद पवार से मुलाकात की थी और उनसे आरक्षण को लेकर पैदा हुए तनाव को सुलझाने के लिए मध्यस्थता करने का अनुरोध किया था।

Open in App
ठळक मुद्देमुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच आरक्षण मुद्दे पर चर्चा हुई।सिंचाई, दूध की कीमतों और चीनी मिलों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री शिंदे को विस्तार से यह भी बताया कि क्या-क्या वादे किये हैं।

Maharashtra Assembly Elections 2024: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह बैठक मालाबार हिल इलाके में राज्य सरकार के गेस्ट हाउस सह्याद्री में हुई और इस दौरान सिंचाई, दूध की कीमतों और चीनी मिलों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। बताया जा रहा है कि सह्याद्री गेस्ट हाउस जो एक सरकारी विश्राम गृह है, वहां हुई मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच आरक्षण मुद्दे पर चर्चा हुई।

कुछ दिन पहले राज्य के कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल ने शरद पवार से मुलाकात की थी और उनसे आरक्षण को लेकर पैदा हुए तनाव को सुलझाने के लिए मध्यस्थता करने का अनुरोध किया था। समझा जाता है कि आज की बैठक इसी पृष्ठभूमि में हुई। पवार ने मुख्यमंत्री से मराठा आरक्षण प्रदर्शनकारी मनोज जारांगे पाटिल और ओबीसी प्रदर्शनकारी लक्ष्मण हेक के बारे में जानकारी मांगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री शिंदे को विस्तार से यह भी बताया कि उन्होंने क्या-क्या वादे किये हैं। साथ ही, यह भी संभावना है कि मुख्यमंत्री ने आरक्षण को लेकर मराठा और ओबीसी समुदायों के बीच तनाव को हल करने के लिए भविष्य में उठाए जाने वाले कदमों के बारे में शरद पवार से मार्गदर्शन मांगा है।

भुजबल से मुलाकात के दौरान क्या बोले पवार? छगन भुजबल से उनके सिल्वर ओक आवास पर मुलाकात के बाद शरद पवार ने स्पष्ट किया कि सरकार के लोगों ने जाकर मनोज जारांगे पाटिल से चर्चा की। इस बार उन्हें क्या आश्वासन दिया गया, इसकी जानकारी हमें नहीं है। साथ ही हमें लक्ष्मण हेक के भूख हड़ताल के वादे के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन मैं अगले एक-दो दिनों में मुख्यमंत्री के साथ इस पर चर्चा करूंगा और कोई रास्ता निकालने की पहल करूंगा।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019एकनाथ शिंदेशरद पवारमुंबईमराठा आरक्षण आंदोलन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर