लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Assembly Elections 2024: 1752 पोस्ट सोशल मीडिया से हटाओ?,  मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सोशल मीडिया मंचों को नोटिस भेजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2024 14:48 IST

Maharashtra Assembly Elections 2024: आपत्तिजनक पोस्ट में से 143 फेसबुक पर, 280 इंस्टाग्राम पर, 1,296 एक्स पर, 31 यूट्यूब पर और दो अन्य सोशल मीडिया मंच पर पाई गईं।

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक ने अब तक 16 पोस्ट हटा दिए हैं।एक्स ने 251 और यूट्यूब ने पांच पोस्ट हटा दिए हैं।127 और पोस्ट पर कार्रवाई का इंतजार है।

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न सोशल मीडिया मंचों को नोटिस भेजकर उनसे कुल 1,752 ऐसे पोस्ट हटाने को कहा है, जिनमें फर्जी खबरें हैं और जिनका उद्देश्य मतदाताओं के बीच भ्रम पैदा करना है। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि निर्वाचन आयोग द्वारा चिह्नित किये जाने के बाद इनमें से 300 से अधिक पोस्ट हटा दिये गये। ये नोटिस सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 79(3)(बी) के तहत भेजे गए, जो कानून प्रवर्तन एजेंसियों को किसी भी ऐसी सामग्री को हटाने का आदेश देने का अधिकार देता है, जिसका उपयोग गैरकानूनी गतिविधियों के लिए किया जा सकता है। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होंगे।

इन आपत्तिजनक पोस्ट में से 143 फेसबुक पर, 280 इंस्टाग्राम पर, 1,296 एक्स पर, 31 यूट्यूब पर और दो अन्य सोशल मीडिया मंच पर पाई गईं। विज्ञप्ति में कहा गया है कि फेसबुक ने अब तक 16 पोस्ट हटा दिए हैं, जबकि 127 और पोस्ट पर कार्रवाई का इंतजार है, वहीं नोटिस भेजे जाने के बाद इंस्टाग्राम ने 29, एक्स ने 251 और यूट्यूब ने पांच पोस्ट हटा दिए हैं। विज्ञप्ति में यह भी बताया गया कि निर्वाचन आयोग के 'सी-विजिल' ऐप पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की 420 शिकायतें प्राप्त हुईं, इनमें से 414 शिकायतों का निपटारा कर दिया गया।

सबसे अधिक निपटारे ठाणे जिले में हुए। विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस सप्ताह की शुरुआत में आचार संहिता लागू होने के बाद से नकदी, मादक द्रव्य, शराब और महंगे उपहारों के रूप में 10.64 करोड़ रुपये की सामग्री बरामद की गई है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024चुनाव आयोगसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब