लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024ः पद नहीं मिलने से असंतुष्ट नहीं, परली सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी, पंकजा मुंडे ने कहा-संघर्ष हर किसी के जीवन का हिस्सा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 5, 2022 20:27 IST

Maharashtra Assembly Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता पंकजा मुंडे ने कहा कि जनसंघ के विचारक दीनदयाल उपाध्याय की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपंकजा मुंडे ने बीड जिले के सांवरगांव घाट पर अपनी परंपरागत दशहरा रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पिछली दशहरा रैलियों में लोगों की भीड़ देखी थी।2019 के विधानसभा चुनावों के बाद से ही कोई पद नहीं संभाल रही हूं।

औरंगाबादः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता पंकजा मुंडे ने बुधवार को कहा कि वह पद नहीं मिलने से कतई असंतुष्ट नहीं हैं और परली सीट से 2024 का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी जल्द शुरू करेंगी। भाजपा के दिग्गज नेता दिवंगत गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे ने बीड जिले के सांवरगांव घाट पर अपनी परंपरागत दशहरा रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा, "संघर्ष हर किसी के जीवन का हिस्सा है। यहां तक कि छत्रपति शिवाजी महाराज को भी संघर्ष करना पड़ा। स्वर्गीय गोपीनाथ मुंडे को अपने पूरे राजनीतिक जीवन में संघर्ष करना पड़ा। वह केवल साढ़े चार साल के लिए सरकार में आए।" पंकजा ने कहा कि वह जनसंघ के विचारक दीनदयाल उपाध्याय की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने उनकी पिछली दशहरा रैलियों में लोगों की भीड़ देखी थी और उनसे इन लोगों के लिए काम करने को कहा था। महाराष्ट्र सरकार में पूर्व मंत्री ने कहा, "लोग सोचते हैं कि उनके नेता को कुछ मिलना चाहिए और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। मैं 2019 के विधानसभा चुनावों के बाद से ही कोई पद नहीं संभाल रही हूं, लेकिन मैं असंतुष्ट नहीं हूं।"

हालांकि, भाजपा नेता ने स्पष्ट किया कि वह परली से फिर से चुनाव लड़ना चाहती हैं, जहां उनके चचेरे भाई और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (भाजपा) के नेता धनंजय मुंडे ने उन्हें पिछली बार हराया था। उन्होंने कहा, "लेकिन पार्टी संगठन किसी भी व्यक्ति से ऊपर है। मैं किसी से असंतुष्ट नहीं हूं। अगर पार्टी ने मुझे टिकट दिया तो मैं 2024 के चुनाव की तैयारी शुरू कर दूंगी।" पंकजा मुंडे 2014 से 2019 के बीच राज्य में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री थीं। 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईBJPदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए