लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता माधवराव किन्हालकर को शरद पवार की टीम में शामिल, अजित पवार खेमे के विधायक अतुल बेनके भी जुड़ेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 21, 2024 11:45 IST

Maharashtra Assembly Elections 2024: अजित पवार खेमे के सदस्य एवं विधायक अतुल बेनके ने दिन में शिरुर के सांसद अमोल कोल्हे के पुणे आवास पर शरद पवार से मुलाकात की थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुणे में शरद पवार से आवास पर मुलाकात की थी।ओबीसी-मराठा विवाद के समाधान की मांग की थी। अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल होने से पहले तक कर रहे थे।

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता माधवराव किन्हालकर शनिवार को शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) में शामिल हो गए। कुछ दिन पहले ही उपमुख्यमंत्री अजित पवार नीत राकांपा के कई नेता शरद पवार के खेमे में शामिल हुए थे। महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में बदलते राजनीतिक परिदृश्य के एक संकेत के तौर पर अजित पवार खेमे के सदस्य एवं विधायक अतुल बेनके ने दिन में शिरुर के सांसद अमोल कोल्हे के पुणे आवास पर शरद पवार से मुलाकात की थी।

अजित पवार नीत राकांपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री छगन भुजबल ने हाल ही में पुणे में शरद पवार से उनके आवास पर मुलाकात की थी और ओबीसी-मराठा विवाद के समाधान में उनके हस्तक्षेप करने की मांग की थी। उल्लेखनीय है कि किन्हालकर इससे पहले भोकर के विधायक रह चुके हैं, जिसका प्रतिनिधित्व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल होने से पहले तक कर रहे थे।

हाल में हुए लोकसभा चुनावों में विपक्षी महाविकास अघाडी के शानदार प्रदर्शन करने के कारण महाराष्ट्र की सियासत में बदलाव देखने को मिला है। किन्हालकर ने भाजपा का साथ छोड़ने के पीछे पार्टी के 'बदले हुए चरित्र' को कारण बताया। साथ ही उन्होंने भाजपा पर 'राष्ट्रद्रोह' का आरोप लगाया।

किन्हालकर ने पिंपरी-चिंचवाड़ शहर में राकांपा (एसपी) की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ''जिस भाजपा में मैं शामिल हुआ था और आज जो भाजपा देख रहा हूं, उसमें बहुत अंतर है। वैसे तो वे राष्ट्रवाद की बात करते हैं, लोगों के मुद्दों की बात करते हैं, सिंचाई की भी बात करते हैं, लेकिन उनका काम राष्ट्रद्रोह को बढ़ावा देता है न कि राष्ट्रहित को।'' इस रैली में शरद पवार और बारामती की सांसद सुप्रिया सुले भी शामिल हुई थीं।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शरद पवारअजित पवारप्रफुल्ल पटेलदेवेंद्र फड़नवीसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो