लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फड़नवीस का बयान, 'मैं 2014 से ज्यादा परिपक्व हूं', बताया मोदी से मिली कौन सी बड़ी सीख

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 20, 2019 12:43 IST

Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के सीएम देंवद्र फड़नवीस ने कहा है कि वह 2014 के मुकाबले अब ज्यादा परिपक्व हो गए हैं, बताई मोदी से मिली सीख भी

Open in App

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फड़नवीस नागपुर साउथ वेस्ट सीट से चुनावी मैदान में हैं और उनके सामने कांग्रेस के आशीष देशमुख की चुनौती है। फड़नवीस की अगुवाई में सत्तारूढ़ बीजेपी-शिवसेना गठबंधन की नजरें दोबारा सत्ता में वापसी पर हैं। 

फड़नवीस ने 21 अक्टूबर को होने वाले चुनावों से पहले कहा कि बीजेपी-शिवेसना गठबंधन राज्य के इतिहास में सर्वाधिक सीटें जीतने का रिकॉर्ड बनाएगा। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में सर्वाधिक सीटें जीतने का रिकॉर्ड कांग्रेस के नाम है, जिसने 1972 के चुनावों में 222 सीटें जीती थी।

इस बार बीजेपी-शिवसेना जीतेगी रिकॉर्ड सीटें: फड़नवीस

मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में फड़नवीस ने कहा कि इन चुनावों में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन पूरे महाराष्ट्र को भगवा रंग में रंग देगा। कांग्रेस के 1972 में बनाए गए 222 सीटों के सर्वाधिक रिकॉर्ड पर हंसते हुए कहा, 'तोड़ना पड़ेगा इसको, इसलिए मैं हमेशा कहता हूं कि हम दो-तिहाई बहुमत हासिल करेंगे। इससे हम सेफ जोन में रहते हैं।'

2014 के मुकाबले अब कहीं ज्यादा परिपक्व हूं: फड़नवीस

बीजेपी-शिवसेना गठबंधन के बारे में फड़नवीस ने कहा, 'इन दोनों पार्टियों के बीच जो भी होने के कयास लगाए जा रहे थे, उसे हमने गलत साबित किया। हमारे बीच में जो भी हो, लेकिन अंत में राजनीतिक सच्चाई ही मायने रखती है। हां, हमारे बीच मतभेद हैं, लेकिन ये ऐसा नहीं है, जैसा कि लोग अनुमान लगाते हैं।'

अपने पांच साल के कार्यकाल के बारे में सीएम फड़नवीस ने कहा, 'जब आपको कई समस्याओँ को सामना करना पड़ता है और आप उन सबका समाधान खोजते रहते हैं। मैं अब 2014 से ज्यादा परिपक्व हूं। हर किसी के अलग एजेंडा होते हैं, लेकिन आप उन्हें आपके एजेंडे से हटाने नहीं दे सकते। मैंने मोदी जी से यही सीखा है।'

महाराष्ट्र चुनावों में आर्टिकल 370 का मुद्दे उठाने के लिए बीजेपी की आलोचना के सवाल पर उन्होंने विपक्षी पार्टियों को घेरते हुए कहा, 'कश्मीर जैसे भारत में है, वैसे महाराष्ट्र भी भारत में है।' ये मुद्दा राष्ट्रहित का है। उन्होंने कहा कि वह बुर्के की आड़ में राजनीति कर रहे दलों को भी बेनकाब करेंगे। 

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए 21 अक्टूबर को वोटिंग और 24 अक्टूबर को मतगणना होगी। 

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019Maharashtra Assembly Election
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए