लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: कांग्रेस-राकांपा के साथ गठजोड़ नहीं, लेकिन AIMIM के साथ बातचीत के लिए है तैयार वीबीए

By भाषा | Updated: September 23, 2019 19:56 IST

एआईएमआईएम ने तब गठबंधन वार्ता तोड़ दी थी जब वीबीए ने ओवैसी को मेल भेजकर महज आठ सीटों की पेशकश की थी। लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने दलित और मुसलमान वोटों को बिखरने से रोकने के लिए वीबीए को अपने पाले में लाने का प्रयास किया था लेकिन वह सफल नहीं हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देएआईएमआईएम के साथ बीबीएम ने लोकसभा चुनाव लड़ा थाहाल में सीटों के बंटवारे को लेकर वीबीए और एआईएमआईएम के बीच बातचीत में दिक्कत आयी थी।

अप्रैल मई में लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में कुछ सीटों पर कांग्रेस और राकांपा के उम्मीदवारों का खेल बिगाड़ चुके गठबंधन वंचित बहुजन अघाडी (वीबीए) ने सोमवार को अगले महीने विधानसभा चुनाव में इन दलों से गठजोड़ करने की संभावना से इनकार कर दिया। वीबीए नेता प्रकाश अंबेडकर ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी बारिपा बहुजन महासंघ (बीबीएम) ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल उल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के साथ सीटों के बंटवारे पर बातचीत करने के लिए तैयार है ।

एआईएमआईएम के साथ बीबीएम ने लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन बाद में दोनों में मतभेद हो गया था। हाल में सीटों के बंटवारे को लेकर वीबीए और एआईएमआईएम के बीच बातचीत में दिक्कत आयी थी। अंबेडकर ने संवाददाताओं से कहा कि वीबीए राज्य में सभी 288 सीटों पर चुनाव लड़ेगा।

उम्मीदवारों और गठबंधन घटकों के नामों की घोषणा 26 सितंबर से पहले होगी। उनके इस बयान से कुछ घंटे पहले ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजीत पवार ने 21 अक्टूबर के चुनाव के साथ वीबीए के साथ हाथ मिलाने की पार्टी की मंशा प्रकट की थी। बीबीएम प्रमुख ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस को अगले महीने के चुनाव के लिए 144 सीटों की पेशकश की थी।

अंबेडकर ने दावा किया, ‘‘वे वीबीए को भाजपा की बी टीम कह रहे हैं । लेकिन वे (कांग्रेस) मामलों की जांच कर रही सरकारी एजेंसियों से राहत पाने के लिए भाजपा के साथ सौदेबाजी कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हम महाराष्ट्र चुनाव में गठजोड़ करने के लिए एआईएमआईएम के साथ वार्ता के लिए तैयार हैं।’’

एआईएमआईएम ने तब गठबंधन वार्ता तोड़ दी थी जब वीबीए ने ओवैसी को मेल भेजकर महज आठ सीटों की पेशकश की थी। लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने दलित और मुसलमान वोटों को बिखरने से रोकने के लिए वीबीए को अपने पाले में लाने का प्रयास किया था लेकिन वह सफल नहीं हुआ था। इस बीच रविवार के ‘हाउडी मोदी’कार्यक्रम पर अंबेडकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया को दिखाने का प्रयास कर रहे है कि भारत में बस ठीकठाक है लेकिन यहां के लोग ही अच्छी तरह जानते हैं। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप