लाइव न्यूज़ :

Maharashtra: शरद पवार को आयकर विभाग ने भेजा नोटिस, चुनावी हलफनामे से जुड़ा है मामला

By आजाद खान | Updated: July 1, 2022 14:38 IST

Maharashtra News: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उद्धव सरकार ने जो अपने समय में फैसला लिया था, उसे नई सरकार में पलट दिया गया है। इसका सीधा उदाहरण आरे कॉलोनी मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट है।

Open in App
ठळक मुद्देएनसीपी प्रमुख शरद पवार को नोटिस मिला है। यह नोटिस आयकर विभाग की ओर से भेजा गया है। वहीं फड़नवीस के डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने पर शरद पवार ने उन पर चुटकी भी ली है।

Maharashtra News:महाराष्ट्र के एनसीपी प्रमुख शरद पवार को आयकर विभाग (Income Tax Department) की तरफ से एक नोटिस भेजा गया है। इसकी जानकारी एनसीपी के चीफ प्रवक्ता ने दी है और बताया है कि यह नोटिस चुनावी हलफनामों को लेकर है। वहीं अब तक इस बारे में आईटी विभाग मुंबई ने कोई खंडन नहीं किया है। आपको बता दें कि गुरुवार शाम को एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के सीएम के पद के लिए शपथ ली है। इसके साथ ही एक बार फिर भाजपा शिवसेना के बागी नेताओं के साथ सत्ता में दोबारा आई है। 

क्या है पूरा मामला

इस पर जानकारी देते हुए एनसीपी के चीफ प्रवक्ता महेश भारत तपासे ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, "महाराष्ट्र सरकार में बदलाव के तुरंत बाद शरद पवार को 2004, 2009, 2014 और 2020 के चुनावी हलफनामों के लिए आयकर विभाग नोटिस देता है. क्या ये विशुद्ध रूप से संयोग है या कुछ और?" वहीं इस खबर पर अभी तक आईटी मुंबई ने कोई खंडन नहीं किया है। 

एकनाथ शिंदे के सीएम पद ग्रहण करने के बाद एनसीपी चीफ शरद पवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि उन्हें यह उम्मीद नहीं थी कि भाजपा द्वारा एकनाथ शिंदे के सीएम बनाया जाएगा। वहीं सीएम के पद के एलान के बाद पूर्व सीएम देवेंद्र फड़नवीस को डिप्टी सीएम का पद दिया गया है। इस पर शरद पवाप ने देवेंद्र फड़नवीस पर चुटकी लेते हुए कहा कि वे इससे खुश नहीं है। 

सरकार बनते ही कई पुराने फैसले बदले गए 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को एकनाथ शिंदे के सीएम बनने के बाद बताया जा रहा है कि कई ऐसे पुराने फैसले को बदल दिया गया है। इन फैसलों में सबसे ज्यादा विवादित रहे आरे कॉलोनी मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट भी शामिल है। आपको बता दें कि उद्धव सरकार ने आरे कॉलोनी मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट को आरे कॉलोनी से हटाकर कांजुरमार्ग कर दिया था। रिपोर्ट के अनुसार, इस फैसले को भी बदल दिया गया है। 

टॅग्स :शरद पवारमहाराष्ट्रMVAउद्धव ठाकरेशिव सेनाएकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीसआयकर विभागNCPincome tax department
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है