लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: त्रिपुरा में हिंसा के विरोध में अमरावती में लगातार दूसरे दिन हिंसा की घटनाएं, पुलिस ने लाठीचार्ज किया

By विशाल कुमार | Updated: November 13, 2021 11:48 IST

आज विपक्षी भाजपा ने बंद बुलाया था जिसमें कई हिंदूवादी संगठन शामिल हुए. हालांकि, इस दौरान भी पुलिस पर पथराव कर दिया गया जिसके बाद पुलिस ने भी लाठीचार्ज कर दिया. अब आज भी वहां हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं.

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के अमरावती में आज लगातार दूसरे हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं.त्रिपुरा में हिंसा के विरोध कल अल्पसंख्यकों ने अमरावती, नांदेड़ और मालेगांव में निकाली थी रैली.कल की हिंसा के विरोध में आज भाजपा ने अमरावती में बंद बुलाया था.

नई दिल्ली:त्रिपुरा में अल्पसंख्यकों और उनके धार्मिक स्थलों पर हुई हिंसा के विरोध में महाराष्ट्र के अमरावती में आज लगातार दूसरे हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं.

कल अल्पसंख्य समुदाय के लोगों द्वारा निकाली गई रैली में अज्ञात लोगों ने आस-पास के दुकानों में पथराव किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, इसके बाद इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया था.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया था कि जैयाब चौराहे पर दुकानों के शीशे पर पथराव किया गया और अब दुकानदारों की शिकायत पर मामला दर्ज किया जा रहा है.

इसके बाद आज विपक्षी भाजपा ने बंद बुलाया था जिसमें कई हिंदूवादी संगठन शामिल हुए. हालांकि, इस दौरान भी पुलिस पर पथराव कर दिया गया जिसके बाद पुलिस ने भी लाठीचार्ज कर दिया. अब आज भी वहां हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं.

एनसीपी नेता और महाराष्ट्र में मंत्री नवाब मलिक ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है.

मलिक ने कहा कि जो घटना हुई है, दुर्भाग्यपूर्ण है. पुलिस उसकी जांच करेगी. जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी. आंदोलन करना सबका अधिकार है. लेकिन आंदोलन के नाम पर हिंसा करना सही नहीं है. हम लोगों से अपील करते हैं कि शांति बनाकर रखें. कुछ अराजक तत्व इसमें हिंसा फैलाने का काम कर रहे हैं.

कल अमरावती के साथ ही नांदेड़ और मालेगांव में भी हिंसा की घटनाएं सामने आई थीं. नांदेड़ में हिंसक भीड़ ने कई दुकानों में तोड़फोड़ की और भारी पथराव किया, जिसमें 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए. प्रदर्शन के दौरान सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया. मालेगांव में भी काफी उतपात मचा. हिंसक भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा.

बता दें कि, बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पांडालों और अल्पसंख्यओं पर हुई हिंसा के विरोध में पिछले दो हफ्तों से त्रिपुरा में हिंदूवादी संगठन विरोध प्रदर्शन और रैलियां निकाल रहे हैं. इस दौरान अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़ और आगजनी भी हुई.

हालांकि, पुलिस ने इससे इनकार करते हुए ऐसा दावा करने वाले कम से कम 102 सोशल मीडिया अकाउंट और यूजरों पर यूएपीए के तहत मामला दर्ज कर लिया है और सख्त कार्रवाई की बात कही है.

टॅग्स :अमरावतीमहाराष्ट्रत्रिपुराबांग्लादेशPoliceBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?