लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: हजारों किसानों का पैदल मार्च वासिंद पहुंचा, 12 मार्च को मुंबई में विधानसभा घेराव

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 9, 2018 18:00 IST

"बीजेपी सरकार ने जबसे किसानों की 34 हजार करोड़ रुपए की ऋणमाफी की घोषणा की है, तब से अब तक 1753 किसान आत्महत्या कर चुके हैं।"

Open in App

मुंबई, 9 मार्च। महाराष्ट्र इन दिनों किसान आंदोलन को लेकर चर्चा में है। ऑल इंडिया किसान सभा के बैनर तले प्रदेश के करीब 30 हजार किसान कर्ज माफी सहित अन्य मांगो को लेकर 12 मार्च को मुंबई स्थित विधानसभा और फड़णवीस सरकार घेरने की तैयारी में है। बीते मंगलवार को नाशिक से शुरू हुई किसानों की पद यात्रा शुक्रवार को वासिंद पहुंची। किसान नासिक से मुंबई तक करीब 180 किमी का लंबा सफर पैदल मार्च निकाल कर तय कर रहे हैं। इस आंदोलन के दौरान किसान हर दिन करीब 30 से 35 किलोमीटर की पद यात्रा कर रहे हैं। बता दें कि 180 किलोमीटर लंबे इस मार्च में महाराष्ट्र भर के किसान शामिल हुए हैं। उन्हें आस पास के जिलो का अच्छा समर्थन मिल रहा है कल तक जहां इस पैदल मार्च में शामिल किसानों की संख्या 25 हजार के करीब थी वहीं शुक्रवार को यह बढ़कर 30 हजार के करीब पहुंच चुकी है। इस पदयात्रा के माध्यम से किसान कर्जमाफी, बिजली बिल माफी, ओलावृष्टि से नुकसान का मुआवजा सहित स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि गुरुवार को रैली के दौरान किसानों को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया किसान सभा के सचिव राजू देसले ने बताया था कि, बीजेपी सरकार ने जबसे किसानों की 34 हजार करोड़ रुपए की ऋणमाफी की घोषणा की है, तब से अब तक 1753 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। न सिर्फ केंद्र सरकार, बल्कि राज्य सरकार ने किसानों के लिए विरोधी नीतियां अपनाई हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्रकिसान विरोध प्रदर्शनकिसान आत्महत्यामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप