लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: कोविड-19 टीके संबंधी आरोपों को लेकर अहमदनगर नगर निगम ने पत्रकार को 'नोटिस' भेजा

By भाषा | Updated: August 18, 2021 21:33 IST

Open in App

महाराष्ट्र में अहमदनगर नगर निगम ने मराठी अखबार के एक स्थानीय पत्रकार को पत्र भेजकर तीन दिन के भीतर उन्हें कोविड-19 टीके बाहर बेचे जाने के संबंध में लगाए गए आरोपों को लेकर जानकारी एवं साक्ष्य साझा करने को कहा गया है। आरोप लगाया गया था कि नगर निगम द्वारा संचालित टीकाकरण केंद्रों से टीके की खुराकें बाहर बेची गईं। निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजे गए पत्र के मुताबिक, शिवसेना के मुखपत्र सामना के पत्रकार ने 15 अगस्त को जिला प्रभारी मंत्री हसन मुशरिफ की प्रेसवार्ता के दौरान इस मुद्दे को उठाया था। पत्रकार ने कहा कि यह पत्र असल में एक नोटिस है और दावा किया कि उन्होंने प्रेसवार्ता के दौरान सवाल नहीं पूछा था। पत्रकार को लिखे गए पत्र में निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ सतीश राजुरकर ने कहा, '' प्रेसवार्ता के दौरान, आपने एक सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि निगम द्वारा संचालित टीकाकरण केंद्रों से टीके की खुराकें बाहर बेची जा रही हैं। इस मुद्दे को प्रशासन स्तर के बजाय जिला प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में प्रेसवार्ता के दौरान उठाया जाना उपयुक्त कदम नहीं है।'' इसमें कहा गया कि इस मुद्दे के संबंध में सवाल खड़ा किया जाना, एक आरोप की तरह है, जिससे कोविड-19 को काबू करने में जुटे कर्मचारियों का मनोबल गिरा है। पत्र में कहा गया, ''निगम आयुक्त ने आरोपों के संबंध में विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं, आपसे अनुरोध है कि जहां कथित घटना हुई (जहां टीके बाहर बेचे गए) और इसमें कौन कर्मचारी शामिल रहे, इससे संबंधित जानकारी एवं साक्ष्य साझा करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत12 जिला पंचायत चुनाव में 12 जगह महायुती सत्ता, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा-पंचायत समिति में 125 में से 105 जगह पर महायुती सभापति बनेंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील