लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: तेलंगाना बॉर्डर के पास पकड़ा गया नांदेड़ में साधु और सेवक की हत्या का आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By स्वाति सिंह | Updated: May 24, 2020 19:29 IST

पुलिस के अनुसार इस घटना में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है क्योंकि साधु और उसकी हत्या करने के आरोपी एक ही समुदाय से हैं। पुलिस के अनुसार इस घटना में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है क्योंकि साधु और उसकी हत्या करने के आरोपी एक ही समुदाय से हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में दो साधुओं की हत्या के आरोपी को तेलंगाना में पकड़ा गया हैमहाराष्ट्र के पालघड़ में मॉब लिंचिग की घटना के बाद नांदेड़ में एक साधु की हत्या का मामला सामने आया।

महाराष्ट्र में दो साधुओं की हत्या के आरोपी को तेलंगाना में पकड़ा गया है। नांदेड़ पुलिस की टीम उसकी कस्टडी लेने निकल पड़ी है। बता दें कि रविवार को महाराष्ट्र के पालघड़ में मॉब लिंचिग की घटना के बाद नांदेड़ में एक साधु की हत्या का मामला सामने आया।

पुलिस के अनुसार इस घटना में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है क्योंकि साधु और उसकी हत्या करने के आरोपी एक ही समुदाय से हैं। नांदेड़ के एसपी विजयकुमार मगर ने बताया कि साधु हत्या मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ आपराधिक रिकॉर्ड है। वह 10 साल पहले हुई एक हत्या के मामले में सह-अभियुक्त था और उस पर पहले भी छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया जा चुका है' न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार नांदेड़ के एसपी विजयकुमार मगर ने बताया, 'मृतक साधु और मर्डर का आरोप एक ही समुदाय हैं। इसलिए इसमें कोई धार्मिक रंग नहीं है।'

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मृतक साधु का नाम रुद्र पशुपति महाराज है और वे लिंगायत समुदाय से थे। पुलिस के मुताबिक लिंगायत समुदाय के ही एक शख्स साईनाथ राम ने साधु की हत्या की। साधु के साथ-साथ पास के इलाके में एक और शख्स का शव मिला है। पुलिस इसे आरोपी साईनाथ का साथ मान रही है।

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अशोक चव्हाण ने जानकारी मिलने के बाद घटना की निंदा की है। उन्होंने पुलिस को मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है। साथ ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी मामले को संज्ञान में लिया है। पुलिस अभी पूरे मामले की जांच में जुटी है। मिली जानकारी के मुताबिक, साधु की हत्या रात 12 बजे के आसपास हुई। यह भी बात सामने आई है कि आरोपी आश्रम का दरवाजा तोड़कर अंदर नहीं घुसा था बल्कि गेट अंदर से खोला गया था।

टॅग्स :मॉब लिंचिंगमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप