लाइव न्यूज़ :

मुंबई में बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 7 की मौत, 17 भर्ती, छह वृद्ध ऑक्सीजन सपोर्ट पर

By अनिल शर्मा | Updated: January 22, 2022 12:18 IST

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि छह वृद्ध लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम की जरूरत थी और उन्हें अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। आग की लपटों पर काबू पा लिया गया है लेकिन धुआं बहुत बड़ा है। सभी लोगों को बचा लिया गया है:

Open in App
ठळक मुद्दे छह वृद्ध लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया हैभियान में दमकल की 13 गाड़ियों और पानी के सात टैंकरों को लगाया गया हैआग में कम से कम 15 लोग झुलस गए

मुंबईः मध्य मुंबई के ताड़देव इलाके में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत की 18वीं मंजिल पर शनिवार सुबह भीषण आग लगने से कम से कम 17 लोग घायल हो गए। वहीं 7 लोगों की मौत हो गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि गोवालिया टैंक में गांधी अस्पताल के सामने स्थित इमारत ‘कमला’ में सुबह करीब सात बजे आग लगी।

उन्होंने कहा, ''यह 20 मंजिला इमारत है। आग इसकी 18 वीं मंजिल पर लगी। सूचना मिलने पर दमकल कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची। अग्निशमन अभियान में दमकल की 13 गाड़ियों और पानी के सात टैंकरों को लगाया गया है।'' उन्होंने कहा कि इसे तीसरे स्तर (भीषण) की आग बताया गया है।

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि छह वृद्ध लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम की जरूरत थी और उन्हें अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। आग की लपटों पर काबू पा लिया गया है लेकिन धुआं बहुत बड़ा है। सभी लोगों को बचा लिया गया है।

बीएमसी के अधिकारी ने बताया कि आग में कम से कम 17  लोग झुलस गए, जिन्हें नजदीकी भाटिया अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा, ''अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया है कि घायलों में से 12 को सामान्य वार्ड में भर्ती कराया गया है, जबकि तीन अन्य का इलाज गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में चल रहा है और उनकी हालत गंभीर है।'' उन्होंने कहा कि अग्निशमन और बचाव अभियान अभी जारी है।

 

टॅग्स :अग्निकांडआगमहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी