लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : 8000 किलोग्राम बीफ जब्त, ठाणे से दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 27, 2021 17:22 IST

Open in App

ठाणे, 27 सितंबर पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे शहर में प्रतिबंधित पशु मांस की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और 8000 किलोग्राम बीफ जब्त किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कलवा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार को नासिक-मुंबई राजमार्ग पर खरेगांव टोल नाका पर एक टैंपो को रोका। उन्होंने बताया कि पुलिस को वाहन में बीफ मिला और पूछताछ के दौरान उन्हें पता चला कि मांस को पड़ोसी नासिक जिले के मालेगांव से मुंबई में कुर्ला ले जाया जा रहा था।

अधिकारी ने बताया कि मांस की कीमत लगभग आठ लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि टैंपो भी जब्त कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि रईस अहमद सलाम कुरैशी और अब्दुल अहमद नसीम खान नामक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

राज्य में गोहत्या और बीफ परिवहन पर प्रतिबंध है।

पुलिस ने पिछले तीन-चार दिनों में शहर से 14 टन बीफ जब्त किया है और इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ठाणे के पुलिस आयुक्त जय जीत सिंह से मुलाकात की और ठाणे तथा मुंबई में बीफ तस्करी के बढ़ते मामलों को उनके संज्ञान में लाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए