लाइव न्यूज़ :

बेकाबू ट्रक ने मैरिज हॉल के सामने खड़े बारातियों को कुचला, सात की मौत और कई घायल

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 1, 2018 08:35 IST

मिली जानकारी के अनुसार, लाखनी में हाइवे पर स्थित ग्रेस लैंड सेलेब्रेशन हॉल में जगनाडे परिवार ने शादी का आयोजन किया था और बारात नागपुर का हरगुडे परिवार लेकर पहुंचा था।

Open in App

मुंबई, 1 मईः महाराष्ट्र के भंडारा जिले में सोमवार देर शाम एक भीषण सड़क हुआ, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा लाखनी स्थित कुमार पेट्रोल पंप के सामने हुआ। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में 7 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और 15 से अधिक लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। 

यह घटना रात 8 बजे उस समय घटित हुई जब ग्रेस लैंड सेलेब्रेशन हॉल के बाहर शादी के लिए लोग एकत्रित हुए थे। इस दौरान उन पर राष्ट्रीय माहमार्ग से गुजर रहा ट्रेलर जा चढ़ा। घटना के बाद नागरिकों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार, लाखनी में हाइवे पर स्थित ग्रेस लैंड सेलेब्रेशन हॉल में जगनाडे परिवार ने शादी का आयोजन किया था और बारात नागपुर का हरगुडे परिवार लेकर पहुंचा था। शाम करीब 7 बजकर 45 मिनट पर मैरिज हॉल के सामने बाराती जमा हो गए थे। इसी दौरान राष्ट्रीय महामार्ग से कन्टेनर लेकर गुजर रहा ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया और दूल्हे की कार से टकराते हुए बारातियों पर जा चढ़ा। 

इसमें 7 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और करीब 15 से 17 लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को तत्काल रुग्णालय पहुंचाया गया, जिनमें से कुछ की हालत गम्भीर बताई जा रही है। घटना के बाद ट्रेलर चालक ट्रेलर छोड़ फरार हो गया और जमा भीड़ ने ट्रेलर में तोड़फोड़ भी की है।(भंडारा से सुधीर शर्मा की रिपोर्ट)

टॅग्स :सड़क दुर्धटनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए