लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : मेडिकल कॉलेज की 49 छात्राएं व 2 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित

By भाषा | Updated: December 28, 2021 21:33 IST

Open in App

पुणे, 28 दिसंबर महाराष्ट्र के सांगली जिले के मिराज में सरकारी मेडिकल कॉलेज की 49 छात्राओं और दो कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि संक्रमित छात्राओं को टीके की दोनों खुराक लग चुकी थी। सभी संक्रमित लोगों को कॉलेज से जुड़े अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जिला परिषद, सांगली के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र डूडी ने कहा कि कुल 51 लोगों - 49 छात्राओं और दो कर्मचारियों के वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर छात्राओं में बीमारी के कोई लक्षण नहीं थे। उन सभी को कॉलेज से जुड़े अस्पताल में भर्ती किया गया है।

इससे पहले कॉलेज के डीन डॉ सुधीर नानंदकर ने कहा, “हॉस्टल के एक हिस्से में संक्रमण के मामले सामने आए हैं क्योंकि छात्राएं भोजन के लिए मेस में एकत्र होती हैं।”

इससे पहले की रिपोर्ट में 18 छात्राओं के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए