महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 290 नए मामले, दो मरीजों की मौत

By भाषा | Published: February 13, 2021 09:49 AM2021-02-13T09:49:36+5:302021-02-13T09:49:36+5:30

Maharashtra: 290 new cases of Kovid-19 in Thane, two patients died | महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 290 नए मामले, दो मरीजों की मौत

महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 290 नए मामले, दो मरीजों की मौत

ठाणे, 13 फरवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 290 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,57,112 हो गयी है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संक्रमण के ये नए मामले शुक्रवार को सामने आए।

अधिकारी ने बताया कि जिले में संक्रमण से दो और लोगों की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 6,198 हो गयी है। जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.41 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक 2,47,650 लोग संक्रमण के बाद स्वस्थ हो चुके हैं जिससे मरीजों के ठीक होने की दर 96.32 प्रतिशत हो गयी है। जिले में 3,264 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमितों की संख्या 45,450 और मृतक संख्या 1,200 हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: 290 new cases of Kovid-19 in Thane, two patients died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे