लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कांग्रेस मजबूती की ओर, 2 पूर्व IAS पार्टी में हुए शामिल

By IANS | Updated: February 9, 2018 20:49 IST

महाराष्ट्र में दो शीर्ष सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी कांग्रेस में शामिल हो गए।

Open in App

महाराष्ट्र में दो शीर्ष सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी कांग्रेस में शामिल हो गए। इनमें से एक भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) की विवादित अधिकारी देवयानी खोबरागड़े के पिता उत्तम खोबरागड़े हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने कहा कि पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में रह चुके पूर्व अधिकारी किशोर गजभिए भी पार्टी में शामिल हो गए।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने खोबरागड़े (66) और गजभिए (61) का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने नए सदस्यों के स्वागत कार्यक्रम की तस्वीरें ट्वीट की।खोबरागड़े महाराष्ट्र गृहनिर्माण व क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा), फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के आयुक्त, बम्बई विद्युत आपूर्ति और परिवहन के महाप्रबंधक और अत्यंत महत्वपूर्ण बृहन्मुम्बई महानगर निगम के परिवहन विभाग के महाप्रबंधक रहकर कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं संभाल चुके हैं। मूल रूप से मुम्बई के खोबरागड़े ने सेवानिवृत्ति के बाद केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की भारतीय रिपब्लिकन पार्टी में शामिल हो गए थे, लेकिन बाद में राम विलास पासवान की जनशक्ति पार्टी में शामिल हो गए।साल 2013 न्यूयॉर्क में भारतीय दूतावास में उनकी बेटी उपराजदूत देवयानी खोबरागड़े भारत लौटने से पहले कई कारणों से सुर्खियों में रहीं। मूल रूप से नागपुर के रहने वाले गजभिए कई उच्च पदों पर रह चुके हैं। वह एक बार मुम्बई नगरनिगम के अपर आयुक्त के पद पर रह चुके हैं।

टॅग्स :कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए