लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: मुंबई में कोरोना संक्रमण के 1571 नए मामले व 38 लोगों की मौत, शहर में कुल मरीजों की संख्या 19967

By अनुराग आनंद | Updated: May 17, 2020 21:12 IST

महाराष्ट्र में आज कोरोना के 2347 नए मामले सामने आए हैं और 63 मरीजों की मौत की खबर है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में अब तक 7688 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 33053 मामले मिल चुके हैं।

मुंबई: देश भर में तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले में वृद्धि हो रही है। आज महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना संक्रमण के 1571 मामले सामने आए हैं और 38 लोगों की मौत हुई हैं। इस तरह मुंबई में कुल संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर अब 19967 हो गई है। इसके अलावा, शहर में 5012 लोग संक्रमण से ठीक हो गए हैं और कोरोना की वजह से 734 की मौत हुई है।  

बता दें कि रविवार को महाराष्ट्र के धारावी इलाके में आज कोरोना के 44 और कोरोना वायरसे के मामले सामने आए। क्षेत्र में कुल मामले 1242 हो गए हैं। वहीं, एशिया की सबसे बड़ी स्लम एरिया में कोरोना से अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले शनिवार (17 मई) को मुम्बई के झुग्गी बस्ती धारावी के साथ दादार और माहिम में आज कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई थी। वहीं, अकेले धारावी में कोरोना के 53 नए मामलों की पुष्टि हुई थी।

इसके अलावा, महाराष्ट्र में आज (रविवार)  कोरोना के 2347 नए मामले सामने आए हैं और 63 मरीजों की मौत की खबर है। राज्य में अब तक 33053 मामले मिल चुके हैं। आज 600 लोग बीमारी से ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। अब तक 7688 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में लॉकडाउन की अवधि 31 मई तक के लिए बढ़ा दी है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि मुख्य सचिव अजॉय मेहता ने लॉकडाउन की अवधि के विस्तार का एक आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है, ‘‘लॉकडाउन के आदेशों में चरणबद्ध तरीके से रियायतों को अधिसूचित किया जाएगा।’’

गौरतलब है कि मौजूदा लॉकडाउन दो मई से 17 मई तक वैध था। उन्होंने कहा, ‘‘लॉकडाउन 3.0 आज खत्म हो गया। लॉकडाउन 4.0 कल से प्रभाव में आएगा और 31 मई तक लागू रहेगा। चौथे चरण में कुछ रियायतें दी जाएंगी।’’ उन्होंने बताया कि और अधिक सेवाओं को शुरू करने के लिहाज से ग्रीन तथा ओरेंज जोन को अधिक रियायतें मिलेंगी। अभी के लिए केवल अनिवार्य सेवाएं चालू हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनामहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप