लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : मुंबई महानगर क्षेत्र में जल्द ही 14 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित किये जाएंगे

By भाषा | Updated: April 25, 2021 15:38 IST

Open in App

मुंबई, 25 अप्रैल महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिये चिकित्सीय ऑक्सीजन की बढ़ती मांग के मद्देनजर मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में पर्यावरणीय वायु से ऑक्सीजन का उत्पादन करने वाले 14 संयंत्र स्थापित किये जाएंगे।

शिंदे ने यहां पत्रकारों से कहा कि एक संयंत्र में प्रतिदिन लगभग दो टन (960 लीटर प्रति मिनट) ऑक्सीजन का उत्पादन किया जाएगा, जो 200 ऑक्सीजन बिस्तरों के लिये पर्याप्त होगी।

उन्होंने कहा कि इनमें से तीन संयंत्र ठाणे, दो-दो संयंत्र कल्याण-डोम्बिवली तथा नवी मुंबई और एक-एक संयंत्र भिवंडी, उल्हासनगर, अम्बरनाथ, बदलापुर, मीरा-भयंदर, वसई-विरार तथा पनवेल निकाय क्षेत्रों में स्थापित किया जाएगा।

राज्य के शहरी विकास मंत्री शिंदे ने कहा कि काम शुरू कर दिया गया है। अगले कुछ दिन में संयंत्रों का संचालन शुरू हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिये इन संयंत्रों को स्थापित करने का निर्णय लिया है कि कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देजनर ऑक्सीजन की कमी न हो।

शिंदे ने कहा कि ऑक्सीजन उत्पादन से संबंधित एजेंसियों का चयन कर लिया गया है और कार्य आदेश जारी किये जा चुके हैं।

मंत्री ने यह भी कहा कि गढ़चिरौली जिले में पांच-छह संयंत्र स्थापित किये जा रहे हैं, जिनमें प्रतिदिन 1 से 1.5 टन ऑक्सीजन का उत्पादन होगा।

शिंदे गढ़चिरौली के प्रभारी मंत्री हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए