लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः तलाठी के 4600 पदों के लिए 10.53 लाख आवेदन, जानें क्या है मासिक वेतन, एमबीए, इंजीनियर और पीएचडी धारक भी शामिल, जानिए तलाठी का क्या होता है काम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2023 19:11 IST

समन्वयक एंव भू लेखा विभाग के अतिरिक्त निदेशक आनंद रायाते ने कहा कि तलाठी की 4,600 रिक्तियों के लिए 10.53 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपरीक्षा 17 अगस्त से 14 सितंबर के बीच तीन पालियों में राज्यभर के जिलों के विभिन्न केंद्रों पर होगी।बीएएमएस और बीएचएमएस जैसे चिकित्सा डिग्री धारक उम्मीदवारों से भी आवेदन प्राप्त हुए हैं।भू-लेखा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुणेः महाराष्ट्र में ‘तलाठी’ के 4,600 पदों के लिए 10 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें एमबीए, इंजीनियर और पीएचडी धारक भी शामिल हैं। भू-लेखा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

तलाठी, राजस्व विभाग का एक अधिकारी होता है जिसका काम भूमि राजस्व की मांग और संग्रह का रिकॉर्ड रखना, सरकार द्वारा निर्धारित अन्य ग्राम प्रपत्रों से संबंधित गांव के खातों को बनाए रखना और फसलों व सीमा चिह्नों का निरीक्षण करना तथा कृषि आंकड़े तैयार करना है।

तलाठी ‘सी’ श्रेणी कर्मचारी हैं, जिन्हें 25,500 रुपये से 81,100 रुपये के वेतनमान में मासिक वेतन मिलता है। राज्य परीक्षाओं के समन्वयक एंव भू लेखा विभाग के अतिरिक्त निदेशक आनंद रायाते ने कहा कि तलाठी की 4,600 रिक्तियों के लिए 10.53 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘परीक्षा 17 अगस्त से 14 सितंबर के बीच तीन पालियों में राज्यभर के जिलों के विभिन्न केंद्रों पर होगी।’’ कोई भी स्नातक नौकरी के लिए आवेदन कर सकता है। रायते ने कहा कि इंजीनियर, एमबीए और पीएचडी धारकों के अलावा बीएएमएस और बीएचएमएस जैसे चिकित्सा डिग्री धारक उम्मीदवारों से भी आवेदन प्राप्त हुए हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईPuneनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप