लाइव न्यूज़ :

पुणे में एलपीजी सिलेंडर विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत, सात लोग घायल

By भाषा | Updated: August 9, 2020 21:41 IST

पुलिस को आशंका है कि रात से ही सिलेंडर लीक कर रहा था । अधिकारी ने बताया कि यह घटना सूरवाडे परिवार के मकान में हुई लेकिन विस्फोट के कारण दीवार के ढहने से बगल के घर में रह रहे तेमकार परिवार के एक सदस्य की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देपुणे में एक मकान में एलपीजी सिलेंडर में रिसाव के कारण विस्फोट के बाद दीवार ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई ।पुलिस ने बताया कि इस घटना में दो परिवारों के सात लोग घायल हो गए ।

पुणे: महाराष्ट्र में पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड़ इलाके में रविवार को एक मकान में एलपीजी सिलेंडर में रिसाव के कारण विस्फोट के बाद दीवार ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई । पुलिस ने बताया कि इस घटना में दो परिवारों के सात लोग घायल हो गए ।

उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई जब दिघी इलाके में आवासीय सोसाइटी में स्थित एक मकान में एक महिला ने बिजली के स्विच को ऑन किया। पुलिस को आशंका है कि रात से ही सिलेंडर लीक कर रहा था । अधिकारी ने बताया कि यह घटना सूरवाडे परिवार के मकान में हुई लेकिन विस्फोट के कारण दीवार के ढहने से बगल के घर में रह रहे तेमकार परिवार के एक सदस्य की मौत हो गई।

दिघी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक विवेक लावंद ने बताया, ‘‘रविवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे जब अर्चना सूरवाडे ने अपने फ्लैट में बिजली के स्विच को चालू किया तभी विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना भयानक था कि सूरवाडे और तेमकार परिवारों के फ्लैटों के बीच की दीवार ढह गई।’’

उन्होंने कहा कि महिला ने गैस स्टोव तो नहीं जलाया था लेकिन बिजली का स्विच ऑन किया। सिलेंडर से गैस रिसाव होने के कारण इससे विस्फोट हो गया। उन्होंने बताया कि जब दीवार गिरी तो उसके मलबे के नीचे दबकर ध्यानेश्वर तेमकार की मौत हो गई। उनकी आठ वर्षीय बेटी को भी चोटें आईं हैं। अधिकारी ने कहा कि अर्चना सूरवाडे गंभीर रूप से घायल हो गईं। वह लगभग 80 प्रतिशत तक जल गई हैं। उनके परिवार के पांच अन्य सदस्यों को भी चोटें आई हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो