लाइव न्यूज़ :

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि को दी गई भू समाधि, यूपी सीएम योगी सहित कई मंत्री पहुंचे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 22, 2021 17:51 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और अखाड़ों के संतों ने दिवंगत महंत को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Open in App
ठळक मुद्दे महंत नरेंद्र गिरि ने सोमवार को अपने मठ में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।बुधवार दोपहर करीब तीन बजे उनके मठ में पूर्ण विधि विधान से भू समाधि दी गई।स्वरूप रानी नेहरू मेडिकल कॉलेज में सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया।

प्रयागराजः अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (ABAP) के अध्यक्ष और श्रीमठ बाघंबरी गद्दी के महंत नरेंद्र गिरि को प्रयागराज के बाघंबरी मठ में 'भू समाधि' प्रदान की गई। महंत नरेंद्र गिरि सोमवार शाम को मठ स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए थे।

पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस ने बताया कि महंत के सुसाइड नोट में शिष्य आनंद गिरि का नाम है। उसे हिरासत में ले लिया गया है। इस बीच, स्वरूप रानी नेहरू मेडिकल कॉलेज में सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया।

पोस्टमार्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को संगम में स्नान अनुष्ठान के लिए ले जाया गया। इसके बाद इसे हनुमान मंदिर और फिर अल्लाहपुर के मठ में लाया गया। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे उनके मठ में पूर्ण विधि विधान से भू समाधि दी गई। महंत नरेंद्र गिरि ने सोमवार को अपने मठ में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और अखाड़ों के संतों ने दिवंगत महंत को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। बुधवार सुबह महंत के शव का पोस्टमॉर्टम हुआ। जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को श्रीमठ बाघंबरी गद्दी लाया गया। यहां से उसे अंतिम स्नान के लिए संगम ले जाया गया।

अंतत: अपराह्न करीब तीन बजे महंत नरेंद्र गिरि को उनकी इच्छा के मुताबिक नींबू के पेड़ के नीचे समाधि दी गई। महंत नरेंद्र गिरि को समाधि दिए जाने के बाद निरंजनी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद जी महाराज ने बताया, “आज महंत नरेंद्र गिरि को भू समाधि दी गई। संन्यास परंपरा के तहत मैंने उनके कान में दीक्षा दी। अंतिम समय में पारस मंत्र उनको दी गई। आनंद अखाड़े के हमारे आचार्य बालकानंद गिरि जी महाराज सहित अन्य साधु संतों ने महंत नरेंद्र गिरि को भू समाधि दी।” 

टॅग्स :महंत नरेंद्र गिरिउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथलखनऊइलाहाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण