लाइव न्यूज़ :

महंत नरेंद्र गिरि ऋषिकेश एम्स में भर्ती

By भाषा | Updated: April 13, 2021 18:37 IST

Open in App

ऋषिकेश, 13 अप्रैल कोविड-19 से पीड़ित अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

महंत को सोमवार देर रात एम्स अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती किया गया जहां प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

उनकी देखरेख में लगे चिकित्सकों ने बताया कि महंत मधुमेह के रोगी हैं तथा उन्हें बुखार और खांसी की भी शिकायत है। सामान्य जांच के बाद उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति स्थिर है।

रविवार को महंत गिरि की जांच रिपोर्ट में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

इससे पहले, शुक्रवार देर रात तबीयत खराब होने के बाद 70 वर्षीय संत को हरिद्वार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी कुशल क्षेम पूछने के लिए महाकुंभ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे थे।

कोविड-19 से पीड़ित होने के कारण महंत नरेंद्र गिरि सोमवार को सोमवती अमावस्या के पर्व पर महाकुंभ के दूसरे शाही स्नान में हिस्सा नहीं ले पाए थे और अब वह बुधवार को बैसाखी पर होने वाले तीसरे शाही स्नान में भी डुबकी नहीं लगा पाएंगे।

निरंजनी अखाड़े के महंत नरेंद्र गिरि के अलावा अन्य अखाड़ों से जुडे कई अन्य संत भी कोविड-19 की चपेट में आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए