लाइव न्यूज़ :

Mahakumbh 2025: महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में होगी योगी कैबिनेट की बैठक

By राजेंद्र कुमार | Updated: December 22, 2024 20:04 IST

महाकुंभ की शुरुआत अगले साल 13 जनवरी से होगी और 26 फरवरी को इसका समापन होगा। इसी समय के बीच में मुख्यमंत्री योगी अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ प्रयागराज पहुंचेंगे।

Open in App

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अगले वर्ष होने वाले महाकुंभ में योगी सरकार कैबिनेट बैठक भी करेंगी। महाकुंभ की शुरुआत अगले साल 13 जनवरी से होगी और 26 फरवरी को इसका समापन होगा। इसी समय के बीच में मुख्यमंत्री योगी अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ प्रयागराज पहुंचेंगे। फिर अपने सभी मंत्रियों के साथ सीएम योगी संगम तट पर स्नान करेंगे। इसके बाद सभी कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे। 

इस कैबिनेट में प्रदेश के विकास को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा कर उन्हें अनुमति प्रदान की जाएगी। सीएम योगी के नजदीकी मंत्रियों के अनुसार, कैबिनेट के समक्ष जिन महत्वपूर्ण मुद्दों को रखा जाना है, इसे लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय में विचार-विमर्श किया जा रहा है। जल्दी ही कैबिनेट बैठक की तारीख और कैबिनेट के समक्ष रखे जाने वाले मुद्दों को फाइनल कर दिया जाएगा।

ऐसा नहीं है कि महाकुंभ के दौरान पहली कैबिनेट की बैठक होगी। वर्ष 2019 में भी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (इलाहाबाद) में जब अर्ध कुंभ हुआ तब सीएम योगी ने यहां कैबिनेट बैठक की थी। इस बैठक को करने के पूर्व सीएम योगी ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया था। इसी प्रयागराज में यूपी कैबिनेट का पहला विधानसभा सत्र वर्ष 1952 को यहां के राजभवन में हुआ था। यह राज भवन वर्ष 1963 में मोती लाल नेहरू गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बना दिया गया।

अब कहा जा रहा है कि प्रयागराज में दूसरी बार कैबिनेट कर सीएम योगी हिंदुत्व के एजेंडे को धार देंगे। यहां उन्हें वाले कैबिनेट में लिए गए फैसलों का संदेश पूरी दुनिया में एक साथ जाएगा। कहा यह भी जाता है कि आज से लगभग 1400 साल पहले सम्राट हर्षवर्धन कुंभ के अवसर पर राजधानी कन्नौज के बजाय संगम तट पर लगभग 75 दिनों तक निवास कर यहीं से राजकाज चलाते थे। 

सीएम योगी और उनकी कैबिनेट लंबे समय तक तो कुंभ क्षेत्र में नहीं रहेंगे लेकिन कुंभ क्षेत्र में कैबिनेट बैठक कर सीएम योगी आधा दर्जन से अधिक अहम फैसले जरूर लेंगे। यह फैसले यूपी के विकास और लोगों के हितों का संरक्षण करने वाले होंगे।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथमहाकुंभ 2025उत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशप्रयागराज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल