लाइव न्यूज़ :

महाकालेश्वर मंदिर की इंदौर हवाई अड्डे पर ‘प्रसाद’ काउंटर खोलने की योजना

By भाषा | Updated: December 23, 2021 12:38 IST

Open in App

उज्जैन, 23 दिसंबर मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर का प्रसाद भक्तों को इंदौर हवाई अड्डे और उज्जैन के रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। मंदिर प्रशासन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मंदिर के प्रशासक गणेश धाकड़ ने बुधवार को बताया कि महाकालेश्वर मंदिर के प्रसाद का एक-एक काउंटर इंदौर हवाई अड्डे और उज्जैन के रेलवे स्टेशन पर खोलने का प्रस्ताव है।

मंदिर की रसोई में प्रसाद के रुप में देशी घी से लड्डू तैयार किए जाते हैं और वर्तमान में ये केवल मंदिर परिसर में ही बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।

धाकड़ ने कहा कि मंदिर प्रबंधन 300 रुपए प्रति किलो मूल्य पर प्रसाद उपलब्ध कराता है।

महाकालेश्वर मंदिर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और यहां देश विदेश से भक्त दर्शनों के लिए आते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?