लाइव न्यूज़ :

उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर का भव्य कॉरिडोर बनकर तैयार, पहले चरण का काम पूरा, पीएम मोदी 11 अक्टूबर को करेंगे उद्घाटन

By विनीत कुमार | Updated: September 20, 2022 07:16 IST

मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर कॉरिडोर परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को करेंगे। पहले चरण के निर्माण कार्य में करीब 316 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउज्जैन में 750 करोड़ रुपये की लागत की महाकालेश्वर मंदिर कॉरिडोर परियोजना के पहले चरण का काम पूरा।पहले चरण में करीब 316 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं, पीएम नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को करेंगे उद्घाटन।उज्जैन में महाकाल मंदिर कॉरिडोर करीब 900 मीटर क्षेत्र में बनाया गया है, 2019 में शुरू हुआ था निर्माण कार्य।

उज्जैन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के उज्जैन में 750 करोड़ रुपये की लागत की महाकालेश्वर मंदिर कॉरिडोर परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को दी। मुख्यमंत्री ने सोमवार को कॉरि़डोर का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह मंदिर गलियारा परियोजना का काम देखकर संतुष्ट हैं और पीएम मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। 

दरअसल, महाकाल कॉरिडोर निर्माण का काम दो चरणों में हो रहा है। जिसके लिए करीब 750 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। पहले चरण में करीब 316 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। उज्जैन में महाकाल मंदिर कॉरिडोर करीब 900 मीटर क्षेत्र में बनाया गया है।

परियोजना के प्रथम चरण के अंतर्गत पूरे हुए कार्यों का निरीक्षण करने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पहले चरण को 316 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। उन्होंने कहा, ‘महाकाल मंदिर गलियारा की छटा अद्भुत, अविस्मरणीय और अलौकिक है। बाबा महाकाल की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे। यही कामना, यही प्रार्थना है।’ 

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ‘इस दिव्य और भव्य गलियारे का लोकार्पण देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को करेंगे।’

2019 में हुआ था कॉरिडोर का निर्माण कार्य शुरू

महाकाल कॉरिडोर का निर्माण कार्य 2019 में शुरू हुआ था। निर्माण कार्य में खर्च होने वाले कुल खर्च में से 422 करोड़ रुपए राज्य सरकार दे रही है। 21 करोड़ रुपए मंदिर समिति और शेष रकम केंद्र सरकार खर्च कर रही है।

उज्जैन में बन रहे कॉरिडोर का आकार काशी विश्वनाथ मंदिर से करीब-करीब 4 गुना बड़ा है। कॉरिडोर में शिव तांडव स्त्रोत, शिव विवाह, महाकालेश्वर वाटिका, महाकालेश्वर मार्ग, शिव अवतार वाटिका, प्रवचन हॉल, नूतन स्कूल परिसर, गणेश विद्यालय परिसर, रूद्रसागर तट विकास, अर्ध पथ क्षेत्र, धर्मशाला और पार्किंग सर्विसेस भी तैयार किया जा रहा है।

टॅग्स :उज्जैनमहाकालेश्वर मंदिरनरेंद्र मोदीशिवराज सिंह चौहानMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील