लाइव न्यूज़ :

महाकाल कॉरिडोर: महाकाल पथ में 108 स्तंभ हैं जो भगवान शिव के आनंद तांडव स्वरूप को दर्शाते हैं, भित्ति चित्रों से उकेरी गई हैं शिव पुराण की कहानियां

By अनिल शर्मा | Updated: October 11, 2022 15:39 IST

महकाल लोक कॉरिडोर ₹850 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है जिसके पथ में 108 स्तंभ लगे हैं। ये स्तंभ भगवान शिव के आनंद तांडव स्वरूप को दर्शाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाकाल लोक में भगवान शिव की कई विशाल प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।महाकाल लोक में देश की सबसे बड़ी भित्ति चित्रों की दीवार उकेरी गई है।मंदिर परिसर का क्षेत्रफल 2.82 हेक्टेयर था, जो बढ़कर 20.23 हेक्टेयर हो गया है।

उज्जैनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल लोक कॉरिडोर के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। यह महकाल लोक कॉरिडोर ₹850 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है जिसके पथ में 108 स्तंभ लगे हैं। ये स्तंभ भगवान शिव के आनंद तांडव स्वरूप को दर्शाते हैं।

पीए मोदी आज शाम 6:30 बजे पीएम मोदी महाकाल लोक को देश को समर्पित करेंगे, जिसके दो दिन बाद यह दर्शनार्थियों के लिए खोला जाएगा। इस भव्य कॉरिडोर की तस्वीरें और वीडियो जारी किए गए हैं। बताते चलें कि महाकाल कॉरिडोर के पथ के साथ भित्ति दीवार चित्र शिव पुराण की कहानियों पर आधारित हैं जिनमें सती व दक्ष की कहानियां शामिल हैं।

काशी विश्वनाथ मंदिर से भी ज्यादा बड़ा है महाकाल लोक कॉरिडोर

उज्जैन के महाकाल मंदिर का विस्तारित कॉरिडोर काशी विश्वनाथ मंदिर से भी ज्यादा बड़ा है। विस्तार से पूर्व मंदिर परिसर का क्षेत्रफल 2.82 हेक्टेयर था, जो बढ़कर 20.23 हेक्टेयर हो गया है। वहीं 900 मीटर लंबी और 25 फीट ऊंची लाल पत्थर की दीवारों पर शिव महापुराण में उल्लेखित घटनाओं को भित्ति चित्र के रूप में चित्रित किया है।

कमल कुंड (50 डायमीटर)पंचमुखी शिव स्तंभ (50 फीट)सप्त ऋषि (20 फीट)त्रिवेणी मंडपम (18600 वर्ग फीट क्षेत्र) में फैला है।

महाकाल लोक में भगवान शिव की कई विशाल प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जहां भगवान की लीलाओं का अद्भुत चित्रण किया गया है।

महाकाल लोक में देश की सबसे बड़ी भित्ति चित्रों की दीवार उकेरी गई है। कॉरिडोर के गलियों का सौन्दर्यीकरण तथा रामघाट पर सिंहस्थ थीम आधारित डायनेमिक लाईट शो किया जाएगा।

टॅग्स :उज्जैनमध्य प्रदेशमहाकालेश्वर मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए