लाइव न्यूज़ :

जजों को नेताओं के पीछे बिठाने पर भड़के मद्रास HC के चीफ जस्टिस, बोले- क्या प्रतिष्ठा में हम मंत्रियों से छोटे हैं? 

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 13, 2018 13:08 IST

रविवार 12 अगस्त को न्यायमूर्ति विजया कमलेश ताहिलरमानी ने मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

Open in App

चेन्नई, 13 अगस्त: तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने रविवार 12 अगस्त को न्यायमूर्ति विजया कमलेश ताहिलरमानी को मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। राज्यपाल ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में नयी मुख्य न्यायाधीश को शपथ दिलाई।

बम्बई उच्च न्यायालय की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ताहिलरमानी को हाल ही में मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। न्यायमूर्ति ताहिलरमानी मद्रास उच्च न्यायालय की तीसरी महिला मुख्य न्यायाधीश है।

शपथ ग्रहण समारोह के कुछ घंटे बाद ही यह विवादों में आ गया। दरअसल इस कार्यक्रम में अतिथियों की बैठक व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए। जस्टिस एमएस रमेश ने अपने व्हाट्सएप ग्रुप पर इस बारे में मैसेज कर अपना गुस्सा दिखाया। बता दें कि बैठक व्यवस्था से नाराज जस्टिस रमेश ने आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में इस बारे में मैसेज किया। 

इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हाईकोर्ट के जज मंत्रियों और पुलिस अफसरों के पीछे बैठे थे। इसी बात से नाराज जस्टिस रमेश ने लिखा, 'मैं इस पूरे घटनाक्रम से निराश हूं। यह एक गंभीर मसला है। क्या राजभवन संवैधानिक पदों पर बैठे जज और पुलिस अफसरों की पदक्रम नहीं जानते हैं? या फिर वह समझते हैं कि हाईकोर्ट के जज पद और प्रतिष्ठा में मंत्रियों और पुलिस के अफसरों से छोटे होते हैं? आधिकारिक समारोह में इस तरह की व्यवस्था कतई स्वीकार नहीं है।' इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, जब न्यायाधीश रमेश ने इस मैसेज को शेयर किया तो बाकी जजों ने भी उनका समर्थन किया। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :चेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

पूजा पाठEid ul Fitr 2026 Moon: सबको साथ लेकर चलने का पैगाम देती ईद

क्राइम अलर्टChennai: महिलाओं के पास पेशाब करने पर शराबी की पिटाई, उसे बचाने की कोशिश में दोस्त मारा गया

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

कारोबारLPG Crisis Impact In India: बेंगलुरु, मुंबई, पुणे और अन्य शहरों में एलपीजी की भारी कमी, 1000 होटल प्रभावित?, एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में कमी से रेस्तरां?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत