लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: SC/ST एक्ट को लेकर बोले कमलनाथ, CM कानून से ऊपर नहीं हैं'

By भाषा | Updated: September 22, 2018 23:21 IST

कमलनाथ ने कहा, 'कोई व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं होता। न हम होते हैं, न वह होते हैं।' गौरतलब है कि मुख्यमंत्री चौहान ने गुरूवार को बालाघाट में कहा था कि राज्य सरकार एससी/एसटी एक्ट का मध्यप्रदेश में दुरूपयोग नहीं होने देगी। 

Open in App

भोपाल, 22 सितंबर: मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम का दुरूपयोग नहीं होने संबंधी सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री कानून से ऊपर नहीं हैं ।

चौहान द्वारा बालाघाट में एससी/एसटी एक्ट के संबंध में दिये बयान पर पूछे गये सवाल के जवाब में कमलनाथ ने यहां संवाददाताओं को बताया, 'देखिये, मुख्यमंत्री कानून से ऊपर नहीं है।' 

उन्होंने कहा, 'मैं तो उनसे पूछना चाहूंगा कि आपने (प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी जी से सलाह लेकर उनकी स्वीकृति से क्या यह बयान दिया था।' कमलनाथ ने बताया, 'चौहान ने तो मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। 

अगर आप शपथ पढ़ें तो उन्होंने कहा कि हम देश के संविधान एवं कानून का पालन करेंगे तो वह इसका जवाब आपको खुद दें कि उन्होंने किस से सलाह ली। एससी/एसटी एक्ट की स्थिति यहां (मध्यप्रदेश में) क्या है।' 

उन्होंने कहा, 'कोई व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं होता। न हम होते हैं, न वह होते हैं।' गौरतलब है कि मुख्यमंत्री चौहान ने गुरूवार को बालाघाट में कहा था कि राज्य सरकार एससी/एसटी एक्ट का मध्यप्रदेश में दुरूपयोग नहीं होने देगी। 

इस एक्ट के तहत की गई शिकायतों की पूरी जांच के बाद ही किसी के खिलाफ मामला दर्ज किया जायेगा। बिना जांच की गिरफ्तारी नहीं होगी। इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जल्द ही निर्देश जारी किया जायेगा।

टॅग्स :कमलनाथमध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए