लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: पत्नी ने दाल परोसी तो पति ने गुस्से में घर में लगा दी आग, फूंक दिया लाखों का सामान

By बृजेश परमार | Updated: February 28, 2023 21:20 IST

इस घटना में घर की अलमिरा में रखे 3.50 लाख नकद, 3 लाख के गहने, बेटे की बाईक सहित घर का सारा सामान जल गया। पुलिस ने बबली बूंदेला की शिकायत पर पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देइस घटना में घर की अलमिरा में रखे 3.50 लाख नकद, 3 लाख के गहने, बेटे की बाईक सहित घर का सारा सामान जल गयापुलिस ने बबली बूंदेला की शिकायत पर पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया हैपति अपने ही घर में केरोसीन के द्वारा आग लगा कर फरार हो गया

उज्जैन: नानाखेड़ा थाना अंतर्गत अन्नपूर्णा नगर में रहने वाले सोहन सिंह उर्फ पप्पू बूंदेला ने खाने के लिए पत्नी बबली द्वारा दाल परोसने पर उसे पिटा और फिर अपने ही घर में केरोसीन डालकर आग लगा कर फरार हो गया। इस घटना में घर की अलमिरा में रखे 3.50 लाख नकद, 3 लाख के गहने, बेटे की बाईक सहित घर का सारा सामान जल गया। पुलिस ने बबली बूंदेला की शिकायत पर पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। घटना सोमवार देर रात की है।

सीएसपी ओपी मिश्रा के अनुसार पप्पू बूंदेला एक होटल में काम करता है। सोमवार रात को उसकी पत्नी बबली नानाखेड़ा थाना पर पहुंची थी और पुलिस को बताया कि उसके पति ने खाने के दौरान दाल परोसने पर उसके साथ पहले मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद गुस्से में घर में रखे केरोसीन की बाटल से घर में सब जगह सामान पर केरोसीन डाला और आग लगा दी। रोकने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। 

घर को आग लगाने के बाद आरोपी फरार हो गया। आग से घर में रखी अलमीरा में 3.50 लाख रुपए नकद, करीब 3 लाख के जेवर, बेटे की 1.50 लाख की बाईक, मंदिर, वाशिंग मशीन, फ्रीज, घर का सारा सामान जल गया। आसपडोस के लोगों की मदद से जैसे तैसे आग को बुझाया गया। पुलिस ने आरोपी पति पप्पू बूंदेला के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी सहित घर में आग लगाने के मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।

टॅग्स :उज्जैनMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए