लाइव न्यूज़ :

मौसम की जानकारी: मध्य प्रदेश में बिजली गिरने की चेतावनी, तेज बारिश की संभावना

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 18, 2020 15:35 IST

प्रदेश भर बरसात जारी रहने की बात कही है। बीते  24 घंटो के दौरान प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद एवं भोपाल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा शेष संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई. 

Open in App
ठळक मुद्देखातेगांव, सतवास, पेटलाबाद, राजपुर, मेंहदवानी, मोहगांव, बिरसिंहपुर, रेहली, पुष्पराजगढ़ में 1 सेमी बरसात दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में इंदौर संभाग के जिलो में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन, चंबल, जबलपुर, रीवा एवं शहडोल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

भोपालः मौसम विभाग ने राज्य के रीवा, शहडोल, होशंगाबाद एवं इंदौर संभागों के जिलों में कहीं कहीं गरज चंमक के साथ बिजली गिरने की  चेतावनी दी है.

इसके साथ ही प्रदेश भर बरसात जारी रहने की बात कही है। बीते  24 घंटो के दौरान प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद एवं भोपाल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा शेष संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई. 

बीते 24 घंटों में झाबुआ में 7, रानापुर, श्योपुरकला में 4, जोबट, ताल, तामिया में 3, थाडला, जीरापुर, अलीराजपुर, जावद, रावटी में 2, उदयगढ़, नरसिंहगढ़, मनावर, खातेगांव, सतवास, पेटलाबाद, राजपुर, मेंहदवानी, मोहगांव, बिरसिंहपुर, रेहली, पुष्पराजगढ़ में 1 सेमी बरसात दर्ज की गई. 

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में इंदौर संभाग के जिलो में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. इसके साथ ही भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन, चंबल, जबलपुर, रीवा एवं शहडोल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

इसके साथ ही सागर एवं ग्वालियर संभागों के जिलो में कहीं कहीं वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में रीवा, शहडोल, होशंगाबाद एवं इंदौर संभागों के जिलों में कहीं कहीं गरज चंमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की  चेतावनी जारी की है.

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागमध्य प्रदेशभोपालग्वालियरजबलपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप