लाइव न्यूज़ :

एमपी में मौसम अपडेटः बरसात जारी, 11 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 2, 2020 19:59 IST

मौसम विभाग के अनुसार उदयपुरा में 15, सुसनेर, गाडरवाड़ा में 7, आगर, घरसौर, तेदूखेड़ा में 5, खरगौन, राजपुर में 4, विदिशा, लटेरी, आरोन, बरेली, अमरवाड़ा, चौरई, गोटेगांव, तामिया, बिछुआ में 3, केवलारी, गुनौर, खजुराहों, निवाड़ी, बदरवास, गुना और बड़वाहा में 2 सेमी बरसात दर्ज की गई.

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के 11 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी है.अशोकनगर, शिवपुरी एवं श्योपुरकला जिलों में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की संभावना है.विदिशा, सीहोर, रतलाम, उज्जैन, नीमच एवं मंदसौर जिलों में कहीं कहीं भारी वर्षा हो सकती है.

भोपालः मध्य प्रदेश में  पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के भोपाल, उज्जैन, जबलपुर एवं सागर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा शेष संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई.

इसके साथ ही मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के 11 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी है. मौसम विभाग के अनुसार उदयपुरा में 15, सुसनेर, गाडरवाड़ा में 7, आगर, घरसौर, तेदूखेड़ा में 5, खरगौन, राजपुर में 4, विदिशा, लटेरी, आरोन, बरेली, अमरवाड़ा, चौरई, गोटेगांव, तामिया, बिछुआ में 3, केवलारी, गुनौर, खजुराहों, निवाड़ी, बदरवास, गुना और बड़वाहा में 2 सेमी बरसात दर्ज की गई.

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन संभागों के जिलोें में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. इसके साथ ही ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

मौसम विभाग ने आगामी  24 घंटों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि छिंदवाड़ा, सिवनी, मण्डला, बालाघाट, सागर, विदिशा, सीहोर, रतलाम, उज्जैन, नीमच एवं मंदसौर जिलों में कहीं कहीं भारी वर्षा हो सकती है. इसके साथ ही भोपाल, जबलपुर संभागों के जिलों में तथा सागर, दमोह, होशंगाबाद, बैतूल, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी एवं श्योपुरकला जिलों में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की संभावना है.

मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को मुंबई और आसपास के तटवर्ती क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाते हुए बृहस्पतिवार को अगले दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि प्रशासन बेहद खराब मौसम के कारण उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने की तैयारी कर ले। मौसम विभाग मुंबई की वरिष्ठ निदेशक शुभांगी भटे ने बताया कि रत्नागिरी जिले में शुक्रवार को अत्यधिक भारी वर्षा होने और शनिवार को रायगढ़ में ऐसी भी बारिश होने का अनुमान है।

गौरतलब है कि रत्नागिरी जिले में पिछले महीने आये चक्रवातीय तूफान निसर्ग से भी काफी नुकसान हुआ था। उन्होंने बताया कि मुंबई के कुछ इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटे में 64.5 मिलीमीटर से 115.5 मिलीमीटर के बीच हुई वर्षा को भारी और 115.5 मिलीमीटर से 204.5 मिलीमीटर के बीच हुई बारिश को अत्यधिक भारी वर्षा माना जाता है। मौसम विभाग के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागमध्य प्रदेशभोपालग्वालियरजबलपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप