लाइव न्यूज़ :

मौसम का हालः दक्षिण पश्चिम मानसून विदा, खजुराहो, खरगौन और होशंगाबाद में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: October 21, 2020 17:50 IST

इंदौर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर होशंगाबाद, उज्जैन एवं जबलपुर संंभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई तथा शेष संभागों के जिलों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा. बीते 24 घंटोंं में राज्य के  सोंडवा में 4, जुन्नारदेव में 3, अमला, नेपानगर में 2, भीमपुर में 1 सेमी बरसात हुई.

Open in App
ठळक मुद्देभोपाल संभाग के जिलों में काफी गिरा तथा शेष संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ.प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस खजुराहो, खरगौन और होशंगाबाद में दर्ज किया गया.रीवा एवं शहडोल संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहा.

भोपालः दक्षिण पश्चिम मानसून प्रदेश के पूरे भोपाल, सागर, रीवा संभागों के साथ साथ उज्जैन, शहडोल संभागों के अधिकांश हिस्सों से तथा जबलपुर, होशंगाबाद एवं इंदौर संभागों के कुछ हिस्सों से जा चुका है. जिसकी निर्गमन लाइन कूचबिहार, श्रीनिकेतन, राची, मंडला, नरसिंहपुर, इंदौर, वल्लभ विद्यानगर, पोरबंदर से होकर गुजर रही हैं.

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के इंदौर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर होशंगाबाद, उज्जैन एवं जबलपुर संंभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई तथा शेष संभागों के जिलों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा. बीते 24 घंटोंं में राज्य के  सोंडवा में 4, जुन्नारदेव में 3, अमला, नेपानगर में 2, भीमपुर में 1 सेमी बरसात हुई.

अधिकतम तापमान भोपाल संभाग के जिलों में काफी गिरा तथा शेष संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ. रीवा एवं शहडोल संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहा. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस खजुराहो, खरगौन और होशंगाबाद में दर्ज किया गया.

न्यूनतम तापमान ग्वालियर संभाग के जिलों में काफी गिरा. न्यूनतम तापमान के पैमाने पर राज्य के शेष संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ. भोपाल संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से विशेष रूप से अधिक उज्जैन एवं होशंगाबाद संभागों के जिलों में सामान्य से काफी अधिक रीवा एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में सामान्य तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक रहा. प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम 16 डिग्री सैल्सियस ग्वालियर एवं दतिया में दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों मेेंं छिंदवाड़ा, सिवनी, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ एवं धार जिलों में कहीं कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आगामी 24 घंटों में  बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ एवं धार जिलों में  कहीं-कहीं गरज चंमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की चेतावनी दी है.

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्टमध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए