लाइव न्यूज़ :

मौसम अलर्टः एमपी के कई जिलों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 15, 2020 17:55 IST

सागर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा के लिए मध्य प्रदेश के सागर जिले के बांसा गाँव में बनाया गया पंडाल बारिश और हवा में उड़ गया. इसके बाद  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को को अपना दौरा रद्द करना पड़ा.

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून प्रदेश के भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद एवं जबलपुर संभागों के कुछ हिस्सों में आ चुका है.उत्तरी सीमा सूरत, नादूरबार, बैतूल, सिवनी, पेड्रारोड़, अंबिकापुर, गया, पटना से होकर गुजर रहा है.इंदौर, उज्जैन होशंगाबाद एवं भोपाल संभागों क जिलों में कुछ स्थानों पर व सागर, चंबल एवं ग्वालियर संंभागों के जिलों में वर्षा दर्ज की गई.

भोपालः मानसून ने आज राजधानी भोपाल समेत आसपास के जिलों में आमद दे दी. आज दोपहर बाद भोपाल में तेज हवा के साथ झमाझम बरसात हुई.

इसके साथ ही मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी कर चेतावरी जारी की है. सागर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा के लिए मध्य प्रदेश के सागर जिले के बांसा गाँव में बनाया गया पंडाल बारिश और हवा में उड़ गया. इसके बाद  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को को अपना दौरा रद्द करना पड़ा.

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून प्रदेश के भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद एवं जबलपुर संभागों के कुछ हिस्सों में आ चुका है. जिसकी उत्तरी सीमा सूरत, नादूरबार, बैतूल, सिवनी, पेड्रारोड़, अंबिकापुर, गया, पटना से होकर गुजर रहा है. बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के जबलपुर, रीवा एवं शहडोल संभागों के जिलो में अनेक स्थानों पर इंदौर, उज्जैन होशंगाबाद एवं भोपाल संभागों क जिलों में कुछ स्थानों पर व सागर, चंबल एवं ग्वालियर संंभागों के जिलों में वर्षा दर्ज की गई.

बीते 24 घंटों में मेंहदवानी में 7, कोतमा, देपालपुर में 6, पांढुर्ना, रामपुरबाघेलान, अमरवाड़ा, लटेरी में 5, बाजाग, केवलारी, मोहखेड़ा, छिंदवाड़ा, देवरी, गौतमपुरा, सोनकच्छ, सांवेर में 4, बदनावर, खकनार, अलीरापुर, उज्जैन, मोमनबड़ोदिया, नैनपुर, सतना, घनसौर, चौरई, अमरपाटन, बिछुआ, अमरपुर, चांद में 3 सेमी बरसात दर्ज की गई.

मौसम विभाग के अनुसार  आगामी 24 घंटों में राज्य के  शहडोल, जबलपुर, होशंगाबाद एवं इंदौर, संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर रीवा, सागर, उज्जैन एवं भोपाल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कहीं कहीं बरसात हो सकती है. इसके साथ ही कुछ स्थानों पर  गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

मौसम विभाग के येलो अलर्ट जारी करते हुुए कहा है कि अनूपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मण्डला, बालाघाट, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगौन, अलीराजपुर, बड़वानी, झाबुआ, धार जिलों में कहीं कहीं भारी वर्षा शहडोल, जबलपुर, रीवा, सागर, होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कहीं कहीं गरज चंमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की संभावना है. इसके साथ ही अल्कालिक तेज हवा भी चल सकती है.

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसममध्य प्रदेशभोपालइंदौरग्वालियरशिवराज सिंह चौहानभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण