लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: उज्जैन में कबाड़ खरीदने वाले से जबरन बुलवाया गया 'जय श्री राम', घटना का वीडियो वायरल

By विनीत कुमार | Updated: August 29, 2021 13:36 IST

उज्जैन में मुस्लिम कबाड़ी वाले से जबरन जय श्री राम का नारा लगवाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कहा है कि इस मामले में आरोपी युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देउज्जैन के महिदपुर तहसील के झारड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की घटनापुलिस ने मामला सामने आने के बाद संज्ञान लेते हुए आरोपी युवकों के खिलाफ FIR दर्ज किया है। घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है और कार्रवाई की मांग की है।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में कुछ युवकों द्वारा एक मुस्लिम कबाड़ी वाले से जबरन जय श्री राम का नारा लगवाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर भी इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। 

ये पूरी घटना उज्जैन के महिदपुर तहसील के झारड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस ने मामला सामने आने के बाद संज्ञान लेते हुए आरोपी युवकों के खिलाफ FIR दर्ज किया है। 

वीडियो में नजर आता है कुछ लोग लगातार मुस्लिम व्यक्ति पर जय श्री राम बोलने का दबाव बनाते हैं। पहले शख्स इनकार करता है और गुजारिश करता है कि उसकी बात सुनी जाए। 

हालांकि ऐसा नहीं होता और आखिरकार मुस्लिम शख्स इन उपद्रवियों से पीछा छुड़ाने के लिए जय श्री राम बोलता है। ये युवक साथ ही शख्स को गांव में नहीं आने की भी धमकी देते हैं।

इस मामले की पुष्टि करते हुए झारड़ा थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने कहा कि ये घटना शनिवार (28 अगस्त) दोपहर की है। मामले में संज्ञान में लेते हुए अल्पसंख्यक समाज के व्यक्ति को परेशान करने पर युवकों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और युवकों की तलाश की जा रही है।

कांग्रेस ने बोला शिवराज सरकार पर हमला

इस घटना के सामने आते ही कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान की सरकार पर हमला बोला है।

कमलनाथ ने ट्वीट किया, 'मध्य प्रदेश के इंदौर, देवास और अब उज्जैन के महिदपुर की घटना…? ये कौन लोग है, जो निरंतर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे है, हमारी गंगा-जमुनी की ,भाईचारे की संस्कृति को कुछ लोग बिगाड़ने का काम कर रहे है? ऐसा लग रहा है कि किसी ख़ास एजेंडे के तहत यह सब किया जा रहा है?'

कमलनाथ ने साथ ही लिखा, सरकार मूकदर्शक बन कर सब देख रही है? पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल, क़ानून का मखौल उड़ाया जा रहा है? मै सरकार से माँग करता हूं कि ऐसे तत्वों पर सरकार कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे।

गौरतलब है कि इससे पहले इंदौर शहर में कुछ लोगों द्वारा नाम पूछकर एक चूड़ी बेचने वाले की पिटाई करने का मामला सामने आया था। हालांकि बाद में पुलिस ने चूड़ी विक्रेता को ही 13 वर्षीय स्कूली छात्रा के कथित लैंगिक उत्पीड़न तथा पहचान से जुड़े दस्तावेजों की जालसाजी के मामले में गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद शख्स को तीन सितंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

टॅग्स :उज्जैनवायरल वीडियोMadhya Pradeshट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव