लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: दो सड़क हादसों में तीन बच्चों सहित सात लोगों की मौत, 16 घायल

By भाषा | Updated: June 4, 2022 10:32 IST

मध्य प्रदेश के खंडवा और सिंगरौली जिलों में दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। खंडवा जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर धनोरा गांव में शुक्रवार रात 35 लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिससे उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के खंडवा और सिंगरौली जिलों में दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए।शुक्रवार रात 35 लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिससे उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई।

खंडवा/सिंगरौली (मप्र): मध्य प्रदेश के खंडवा और सिंगरौली जिलों में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

हरसूद के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) रविंद्र वास्कले ने बताया कि खंडवा जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर खंडवा-बैतूल राजमार्ग पर खिरकिया-खालवा के बीच धनोरा गांव में शुक्रवार रात 35 लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिससे उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं, जिनकी पहचान सुंदरबाई, गुनई बाई, शिलू बाई, सरमार सिंह व निखिल के रूप में की गई है। वास्कले के मुताबिक, इस हादसे में 15 लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से छह की हालत गंभीर है और उनका इलाज खंडवा जिला अस्पताल में चल रहा है।

वहीं, बाकी घायलों को खिरकिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। वास्कले के अनुसार, हादसे के समय ये लोग हरदा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने गांव मेढ़ापानी लौट रहे थे।

वहीं, माडा पुलिस थाने के प्रभारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि सिंगरौली जिला मुख्यालय से तकरीबन 50 किलोमीटर दूर अमराहवा गांव में शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार पुलेश्वर वैश्य और उसके पांच वर्षीय भांजे की मौके पर ही मौत हो गई।

सिंह के मुताबिक, इस हादसे में पुलेश्वर वैश्य की बहन घायल हुई है और उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर डंपर को जब्त कर लिया है।

टॅग्स :Madhya Pradeshरोड सेफ्टीRoad SafetyMadhya Pradesh Police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो