लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: राम मंदिर भूमिपूजन का जश्न मनाने पर युवकों पर की थी कार्रवाई, दो पुलिस अधिकारियों का तबादला

By विनीत कुमार | Updated: August 8, 2020 08:40 IST

मध्य प्रदेश के खरगौन में राम मंदिर भूमिपूजन का जश्न मनाने वाले कुछ युवकों पर पुलिस की कार्रवाई के बाद दो अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के खरगौन में युवकों पर कार्रवाई करना पुलिस के अधिकारियों के लिए पड़ा भारीराम मंदिर का पटाखे फोड़ कर जश्न मनाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी

अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमिपूजन के बाद मध्य प्रदेश के खरगौन में कुछ व्यापारियों और स्थानीय युवकों द्वारा सड़कों पर पटाखे फोड़ने और जश्न मनाने के खिलाफ कार्रवाई करने वाले दो पुलिस अधिकारियों का शुक्रवार को ट्रांसफर कर दिया गया।

पुलिस की कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इस पर सवाल उठाए थे। कैलाश विजयवर्गीय ने ट्विटर पर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था, 'खरगौन पुलिस बंगाल की पुलिस की तरह व्यवहार क्यों कर रही है?'

साथ ही उन्होंने लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा है कि आज का दिन देश के लिए गौरव वाला है। अयोध्या में राम मंदिर के लिए शिलान्यास हो गया। पूरा देश जश्न मना रहा है। ऐसी स्थिति में खरगौन से सर्राफा बाजार में जश्न मना रहे युवाओं पर पुलिस की कार्रवाई सही नहीं है।'

मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार है। कैलाश विजयवर्गीय ने इस वीडियो को शेयर करते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को भी ट्विटर पर टैग किया था और उन्हें सलाह दी थी कि वे अपने पुलिस बल को समझाएं।

पुलिस ने क्यों की कार्रवाई, क्या है खरगौन का पूरा मामला

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमिपूजन किया। इस कार्यक्रम के बाद खरगौन के सर्राफा बाजार में कुछ व्यापारी और स्थानीय युवक जमा हुए थे और गलियों में खुशिया मनाते हुए पटाखे फोड़े।

पुलिस ने हालांकि सांप्रदायिक तौर पर इस बेहद संवेदनशील इलाके में काननू-व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए इन युवकों के खिलाफ कार्रवाई की। साथ ही कोरोना संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है।

बहरहाल, व्यापारियों का आरोप है कि जश्न मना रहे कई लोगों को करीब एक घंटे तक पुलिस हिरासत में रखा गया। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि पुलिस ने पटाखे फोड़ने के लिए उन्हें पीटा। वीडियो वायरल होने के बाद विश्व हिंदू परिषद सहित दूसरे संगठन भी हरकत में आ गए और गुरुवार को खरगौन में प्रदर्शन भी किया।

खरगौन में अभी कोरोना के 850 से ज्यादा मामले हैं। साथ ही 18 लोगों की मौत भी यहां कोरोना से हो चुकी है। इंदौर के बाद निमार क्षेत्र में खरगौन कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशराम जन्मभूमिअयोध्याकैलाश विजयवर्गीयभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील