लाइव न्यूज़ :

MP Road Accident: भिंड में खौफनाक सड़क हादसा, ट्रक ने मारी वैन को टक्कर; 5 की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 18, 2025 08:52 IST

MP Road Accident: पुलिस ने कहा कि मध्य प्रदेश के भिंड जिले में मंगलवार सुबह एक डंपर ट्रक ने एक वैन को टक्कर मार दी, जिससे तीन महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई और लगभग 12 अन्य घायल हो गए।

Open in App

MP Road Accident: मध्यप्रदेश के भिंड जिले में मंगलवार सुबह एक ट्रक के वैन को टक्कर मारने से तीन महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई और लगभग 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना सुबह करीब पांच बजे जवाहरपुरा गांव के पास उस समय हुई जब कुछ लोग एक विवाह समारोह से लौट रहे थे।

भिंड जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) असित यादव ने बताया कि वाहन में कुछ लोग बैठे हुए थे जबकि कुछ लोग सड़क पर खड़े थे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने इन लोगों को और इनके वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों ने बाद में दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुस्साए स्थानीय लोगों ने चक्का जाम कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वह अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाMadhya PradeshMadhya Pradesh Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'