लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: उज्जैन में दर्दनाक हादसा! ट्रक की टक्कर से चार स्कूली बच्चों की मौत, 11 घायल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 22, 2022 12:34 IST

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के उन्हेल कस्बे में झिरन्या फाटा के पास सोमवार को एक वाहन के एक ट्रक से टकरा जाने पर चार स्कूली बच्चों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।

Open in App

उज्जैन: नागदा रोड पर हताई पालकी के समीप उन्हेल से नागदा के स्कूल पढ़ने जा रहे बच्चों के वाहन की ट्रक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में 15 बच्चे घायल हो गए। इनमे से 4 बच्चों की मौत हो गई। 11 का उपचार उज्जैन के 3 अलग अलग निजी अस्पतालों और नागदा में किया जा रहा है।

दुर्घटना सोमवार सुबह उन्हेल -नागदा रोड पर ग्राम हटाई पालकी के पास हुई। प्रतिदिन की तरह उन्हेल निवासी बच्चे प्राइवेट वाहन में सवार होकर नागदा के फातिमा कॉन्वेंट स्कूल के लिए रवाना हुए थे। ये सभी बच्चे कक्षा 6 से 8 के छात्र हैं। ग्राम हटाई पालकी के समीप जब इनका वाहन पहुंचा तो नागदा की ओर से आ रहे ट्रक से इनकी सीधी टक्कर हो गई।

इसमें सभी स्कूली छात्र छात्राएं घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया ।गंभीर छात्र छात्राओं को उज्जैन रेफर किया गया। उज्जैन लाए गए छात्र छात्राओं में से 4 की मौत हो गई। कलेक्टर आशीष सिंह के अनुसार वाहन में 15 बच्चे और ड्राइवर था।

11 बच्चों का उपचार जारी है। ट्रक ड्राइवर एवम बच्चों के वाहन के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। सभी बच्चे कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थी हैं। बच्चों को लेकर जा रहा वाहन अनुबंधित था या स्कूल का था, इसकी अभी जांच की जा रही है। दुर्घटना की सूचना लगते  ही उन्हेल नगर में हड़कंप का माहौल हो गया । छात्र छात्राओं के परिजन सूचना मिलने पर तुरंत नागदा और उसके बाद उज्जैन के अस्पतालों में पहुंचने लगे थे।

टॅग्स :Madhya PradeshUjjain
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए