लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: अटल जी की 100वीं जन्म जयंती पर शून्य से शतक कार्यक्रम 21 को, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत

By मुकेश मिश्रा | Updated: December 13, 2025 16:19 IST

इस कार्यक्रम में चार विद्वानों को अटल अलंकरण से अलंकृत किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां अटल फाउंडेशन की ओर से आयोजित पत्रकार वार्ता में सांसद शंकर लालवानी एवं फाउंडेशन की अध्यक्ष माला वाजपेयी तिवारी ने दी।

Open in App

इंदौर: देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं राजनीति में सुचिता के प्रतीक स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के 100वें जन्म जयंती वर्ष के मौके पर इंदौर में 21 दिसंबर को एक कार्यक्रम शून्य से शतक का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में देश के उपराष्ट्रपति, प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री भाग लेंगे। 

इस कार्यक्रम में चार विद्वानों को अटल अलंकरण से अलंकृत किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां अटल फाउंडेशन की ओर से आयोजित पत्रकार वार्ता में सांसद शंकर लालवानी एवं फाउंडेशन की अध्यक्ष माला वाजपेयी तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के 100 वें जन्म जयंती वर्ष के मौके पर पूरे वर्ष देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 

इसी कड़ी में अब वर्ष समाप्त होने से पूर्व 21 दिसंबर को डेली कॉलेज के धीरूभाई अंबानी सभागृह में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। शून्य से शतक के रूप में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए देश के उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन, राज्यपाल मंगू भाई पटेल और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन 21 दिसंबर को दोपहर 3:00 बजे किया गया है। इस कार्यक्रम में बीएसएफ के बैंड के द्वारा वंदे मातरम की प्रस्तुति दी जाएगी। इस अवसर पर प्रसिद्ध कवि सत्यनारायण सत्तन, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यनारायण जटिया, भारतीय क्रिकेट टीम चयन समिति के पूर्व चयनकर्ता संजय जगदाले और सागर के पारंग शुक्ला को अटल अलंकरण से अलंकृत किया जाएगा। 

इस अवसर पर अटलजी के जीवन पर केंद्रित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी होगा। अटल जी से जुड़े संस्मरणों पर आधारित किताब के तीसरे एडिशन सदा अटल महा ग्रंथ के कवर पेज का लोकार्पण भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन सहित कई राज्यों के मंत्री और सांसद भी भाग लेंगे।

टॅग्स :मध्य प्रदेशअटल बिहारी वाजपेयी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBJP New President News: नड्डा की जगह क्या शिवराज सिंह चौहान बनेंगे भाजपा के नए अध्यक्ष?, भोपाल और दिल्ली आवास पर सुरक्षा बढ़ाई?

क्राइम अलर्ट11 दिसंबर को शादी और 10 दिसंबर को एक ही दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या, प्यार करते थे भारती और रवि कुशवाहा, रिश्ते में थे चचेरे भाई बहन

कारोबारविकास और सेवा के 2 साल, 42 दिन में 42 नक्सलवादियों ने किया सरेंडर, सीएम मोहन यादव बोले-नदी जोड़ो अभियान तेज, मुख्य बातें

भारततमिलनाडु, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और अंडमान और निकोबार में बढ़ी SIR की समयसीमा, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

कारोबारसागर से दमोह 76 किमी फोरलेन मार्ग, 2059 करोड़ रुपये, दमोह, छतरपुर और बुधनी मेडिकल कॉलेज के लिए 990 नियमित और 615 आउटसोर्स पदों की स्वीकृति 

भारत अधिक खबरें

भारतकार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त नितिन नबीन?, पीएम मोदी, राजनाथ सिंह और अमित शाह ने क्या किया पोस्ट

भारतमैं पीएम मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह का आभारी हूं?, नितिन नबीन बोले- कार्यकर्ताओं को समर्पित

भारतWho is Nitin Nabin? कौन हैं नितिन नबीन, जिन्हें बनाया गया है भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष?

भारतNitin Nabin: नितिन नवीन को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया

भारत“मुंबई के खजाने को लूटने वाले रहमान डकैत” कौन है?, एकनाथ शिंदे ने कहा-‘धुरंधर महायुति’ गठबंधन देगा जवाब?