लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश : महिला को बाल पकड़कर घसीटते हुए पिता ने घर से बाहर निकाला, ससुराल छोड़कर आने के लिए दी सजा

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 3, 2021 10:59 IST

हाल ही में मध्यप्रदेश की एक घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पिता अपनी बेटी को इसलिए मार रहा है कि क्योंकि वह अपना ससुराल छोड़कर अपने परिवार से मिलने आई थी। युवती की शादी 3 महीने पहले हुई थी ।

Open in App
ठळक मुद्देआदिवासी समुदाय की एक महिला को मायकेवालों ने बुरी तरह से पीटा पिता ने महिला को ससुराल से वापस घर आने के लिए बालों से पकड़कर घसीटाइस घटना को लोग केवल मूकदर्शक बनकर देख रहे थे , किसी ने उसकी मदद नहीं की

भोपाल : मध्यप्रदेश से एक दिल दहला देने वाली खबर है, जहां एक लड़की को उसके अपने पिता ने बुरी तरह से मारा-पीटा क्योंकि वह अपना ससुराल छोड़कर मायके रहने आ गई थी । दरअसल 19 वर्षीय महिला की शादी 3 महीने पहले हुई थी और वह अपना ससुराल छोड़कर अपने परिवारवालों से मिलने आई थी ।

इस घटना से संबंधित वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला को उसके बाल पकड़कर घसीटते हुए घर से बाहर निकालकर एक पेड़ से बांध दिया जाता है और उसके पिता और चचेरे भाई उसे सार्वजनिक रूप से लाठी और डंडे से पीटते हुए नजर आ रहे हैं । सेलफोन पर रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में, एक व्यक्ति को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि रोना बंद करो । क्या तुम अब कभी वापस आओगी ? फिर एक अन्य पुरुष महिला को बेरहमी से पीटता हुआ नजर आ रहा है और वह तभी रुकता है, जब उसकी लाठी पीटते-पीटते टूट जाती है । 

इसी घटना के अन्य वीडियो में यह दिखाई दे रहा है कि एक आदमी महिला को पेड़ से बांधकर मारते हुए देखकर हंस रहा है । इस वीडियो में इस घटना में एक छोटी लड़की भी नजर आ रही है । वहां कई लोग खड़े है लेकिन उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है । 

बताया जा रहा है कि यह लड़की आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली है और वह भोपाल से 400 किलोमीटर दूर अलीराजपुर स्थित अपने मामा के घर गई थी । वहां उसे घसीटा गया और 28 जून को उसे खूब प्रताड़ित किया गया । सोशल मीडिया पर इस घटना से संबंधित कई वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने लड़की के बयान पर उसके पिता और चचेरे भाईयों को गिरफ्तार कर लिया ।  

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?