लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ठंडी चाय पिलाकर बुरे फंसे आपूर्ति अधिकारी, SDM ने नोटिस जारी किया, DM ने वापस लिया

By शिवेंद्र राय | Updated: July 12, 2022 17:52 IST

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को खजुराहो एयरपोर्ट पर ठंडी चाय पिलाने के लिए सप्लाई ऑफिसर को नोटिस जारी करने का मामला सोशल मीडिया में छाया रहा। जब कांग्रेस इसे लेकर हमलावर हुई तब छतरपुर के जिलाधिकारी की तरफ से नोटिस रद्द कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देशिवराज चौहान ठंडी चाय पिलाकर एक अधिकारी बुरे फंस गएएसडीएम ने सप्लाई ऑफिसर को कारण बताओ नोटिस जारी कर दियाबाद में जिलाधिकारी की तरफ से नोटिस रद्द कर दिया गया

छतरपुर: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ठंड़ी चाय पिलाकर एक अधिकारी बुरे फंस गए। जैसे ही मामला सामने आया एसडीएम ने सप्लाई ऑफिसर को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। हालांकि बाद में जब सोशल मीडिया पर जब इसे लेकर हंगामा मचा तब नोटिस निरस्त कर दिया गया।

क्या है पूरा मामला

दरअसल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को चौहान को ठंड़ी चाय पिलाने का मामला छतरपुर जिले का है। ये घटना सोमवार 11 जुलाई की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रीवा जा रहे थे। अपनी यात्रा के दौरान शिवराज सिंह चौहान कुछ देर के लिए खजुराहो एयरपोर्ट पर रुके थे। सीएम शिवराज के साथ मध्यप्रदेश के अध्यक्ष भी थे। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट पर रुकने के दौरान शिवराज सिंह चौहाव को जो चाय परोसी गई वो ठंडी थी। जैसे ही ये बात बाहर आई एसडीएम डीपी द्विवेदी ने जूनियर सप्लाई अधिकारी राकेश कान्हूआ को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया और  तीन दिन के अंदर जवाब देने को कहा।

नोटिस में क्या लिखा था

छतरपुर के राजनगर इलाके के एसडीएम डीपी द्विवेदी ने जो नोटिस जारी किया उसमें कहा गया,

"बीती 11 जुलाई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ट्रांजिट विजिट के लिए खजुराहो आए थे. तब मेन्यू के मुताबिक चाय, नाश्ता के इंतजाम का जिम्मा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी (जूनियर सप्लाई ऑफिसर) राकेश कन्हुआ को दिया गया था। लेकिन जो चाय सीएम को उपलब्ध कराई गई थी, उस चाय का स्तर सही नहीं था और वो ठंडी थी। इससे जिला प्रशासन को अशोभनीय स्थिति का सामना करना पड़ा और प्रोटोकॉल का पालन करने पर सवाल उठा। आपका व्यवस्था के दौरान कोताही बरतना प्रोटोकॉल के विपरीत है। क्यों ना आपके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। आपका जवाब 3 दिनों के अंदर न मिलने पर आपके खिलाफ एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी।"

सप्लाई ऑफिसर को नोटिस भेजने के मामले को जब कांग्रेस ने उछाला तब छतरपुर के जिलाधिकारी की तरफ से इसे निरस्त कर दिया गया। राजनगर के एसडीएम को लिखे एक पत्र में छतरपुर के जिलाधिकारी संदीप जीआर ने कहा कि ठंडी चाय के संबंध में और प्रोटोकॉल के उल्लंघन को लेकर सीएम की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। ऐसे में नोटिस को निरस्त करें।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेशचायDistrict Magistrate
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप