लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः 54 यात्रियों से भरी बस नहर में गिरी, 37 शव बरामद, बचाव कार्य तेज

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 16, 2021 18:34 IST

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के पटना गांव के पास लगभग 54 यात्रियों से भरी एक बस मंगलवार सुबह पुल से नहर में गिर गई।

Open in App
ठळक मुद्देबचाव दल इस बस को नहर के गहरे पानी में ढूंढने में लगे हुए हैं। आशंका है कि यह नहर की तेज बहाव में बह गई है।सीधी जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने इस हादसे की पुष्टि की है।

Sidhi Road Accident: मध्य प्रदेश के सीधी में बड़ा हादसा हुआ है। सतना जा रही यात्री बस नहर में गिर गई। अभी तक 37 शवों को बाहर निकाला गया है। बस में 54 लोग सवार थे। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यात्रियों से भरी यह बस मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे नहर में गिर गई और पूरी तरह से पानी में डूब गई। यह बस नहर के तट से दिखाई भी नहीं दे रही है। आशंका है कि यह नहर की तेज बहाव में बह गई है और बचाव दल इस बस को नहर के गहरे पानी में ढूंढने में लगे हुए हैं।

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में यात्रियों से भरी एक बस मंगलवार सुबह पुल से नहर में गिर गई, जिससे 37 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, हादसे के बाद सात लोग तैरकर नदी से बाहर आ गए। यह जानकारी सीधी जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने दी।

कुमावत ने बताया, ‘‘अब तक बाणसागर नहर से 37 शवों को बाहर निकाला गया है।’’ उन्होंने कहा कि बस को भी नहर से बाहर निकाल लिया गया है और इसमें अब एक भी शव नहीं है। कितने यात्री अब भी लापता हैं, इस बारे में पूछे जाने पर कुमावत ने कहा, ‘‘इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है। बस को नहर से बाहर निकाल लिया गया है।’’ उन्होंने बताया कि हादसे के बाद सात लोग तैरकर सुरक्षित नदी से बाहर आ गये हैं। हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। कुमावत ने बताया कि बचाव अभियान जारी है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सीधी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर मैं लगातार प्रशासन से और राहत कार्य में जुटे लोगों के संपर्क में हूं। मन बहुत व्यथित है।’’ उन्होंने कहा कि बचाव कार्य लगातार जारी है। जिलाधिकारी, आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक एवं राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है। चौहान ने कहा कि राज्य के मंत्री तुलसीराम सिलावट और रामखेलावन पटेल तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गये हैं।

उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त यह बस सीधी में सतना जा रही थी। उन्होंने कहा, ‘‘इस दुर्घटना में हमारे जो भाई-बहन नहीं रहे, उनके परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि तत्काल दी जाएगी। मेरी अपील है कि सभी धैर्य रखें।’’ चौहान ने कहा, ‘‘नहर के जलस्तर को कम करने के लिए बाणसागर की ओर से आने वाले पानी को भी रोक दिया गया है।’’

इससे पहले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘प्रदेश में सीधी से सतना जा रही बस के नहर में गिर जाने की दुखद ख़बर सामने आयी है। कई यात्रियों के हताहत होने की जानकारी सामने आयी है। मैं सरकर से मांग करता हूं कि तत्काल राहत कार्य प्रारंभ कर बस में फंसे यात्रियों को बचाने के लिये प्रयास हो।

पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद की जाए।’’ वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब यह हादसा हुआ तो इस बस में करीब 50 यात्री सवार थे। यह बस नहर में पूरी तरह से पानी में डूब गई थी और दिखाई भी नहीं दे रही थी।

बस हादसा : मध्य प्रदेश सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक स्थगित की, गृह-प्रवेश कार्यक्रम भी रद्द

मध्य प्रदेश के सीधी में मंगलवार सुबह बस दुर्घटना के बाद प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत राज्य में निर्मित एक लाख नए आवासों के लाभार्थियों के लिए गृह-प्रवेश कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस गृह-प्रवेश कार्यक्रम में लाभार्थियों के लिए नए आवासों का ऑनलाइन लोकार्पण करना था। घटना के बाद प्रदेश सरकार ने मंगलवार को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक भी स्थगित कर दी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी जानकारी दी है।

चौहान ने कहा, ‘‘मेरे भाइयों-बहनों, आज हम उत्साह से एक लाख घरों में गृह प्रवेश का यह कार्यक्रम संपन्न करने वाले थे, लेकिन सीधी में यात्रियों से भरी बस नहर में गिरने की दुखद सूचना मिली है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राहत और बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। हम सबको सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रहे हैं। आप भी सबके सकुशल होने की प्रार्थना कीजिए।’’ चौहान ने कहा, ‘‘हम आज के इस गृह-प्रवेश कार्यक्रम को स्थगित करते हैं। इसे किसी और दिन करेंगे।’’

मुख्यमंत्री चौहान आवास के लाभार्थियों से संवाद भी करने वाले थे

यह कार्यक्रम भोपाल स्थित मिन्टो हॉल में मंगलवार सुबह 11 बजे शुरू होना था और शाह को गृह-प्रवेशम कार्यक्रम में लाभार्थियों के लिए नवीन आवासों का ऑनलाइन लोकार्पण करना था। इसके अलावा, इस मौके पर शाह और मुख्यमंत्री चौहान आवास के लाभार्थियों से संवाद भी करने वाले थे।

चौहान ने कहा कि इस बस हादसे के कारण मंगलवार को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक भी स्थगित कर दी गई है। इससे पहले, मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘सीधी में सतना जा रही बस के नहर में गिरने से हुए हादसे में कई अनमोल जिंदगियों के काल कवलित होने के समाचार से बहुत दुख हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और लापता लोगों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सीधी के जिलाधिकारी से दुर्घटना के मामले में बात कर बचाव अभियान तेज करने के निर्देश दिये हैं।’’ चौहान ने कहा, ‘‘नहर के जलस्तर को कम करने के लिए बाणसागर की ओर से आने वाले पानी को भी रोक दिया गया है। मौके पर मध्य प्रदेश राज्य राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और प्रशासन की टीम मौजूद है। मैं लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं।’’ मध्य प्रदेश के सीधी जिले में रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के पटना गांव के पास लगभग 50 यात्रियों से भरी एक बस मंगलवार सुबह पुल से नहर में गिर गई, जिससे कई लोगों की मरने की आशंका है। बचाव कार्य जारी है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान